MP में बड़ा हादसा: खंडवा में सफाई के लिए कुएं में उतरे 8 मजूदरों की मौत, इलाके में छाया मातम

Khandva Major Accident: मध्य प्रदेश के खंडवा में बड़ा हादसा हो गया। कुएं की सफाई के लिए उतरे 7 लोग दलदल में फंस गए। सभी के मौत की खबर सामने आ रही है। रेस्क्यू टीम ने अब तक कुएं से 3 शव निकाल लिए हैं।

Khandva Major Accident

Khandva Major Accident: मध्य प्रदेश के खंडवा में बड़ा हादसा हो गया। कुएं की सफाई के लिए उतरे 8 लोगों की दलदल में फंसने से मौत हो गई है। इनके शव कुएं से निकाल लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी गणगौर माता के विसर्जन के लिए कुएं की सफाई के लिए उतरे थे, लेकिन इस दौरान एक-एक कर करीब 8 लोग दलदल में फंस गए थे और फिर सभी के शव कुएं से निकाले गए।  यह पूरी घटना खंडवा जिले के छैगांवमाखन के कुंडावत गांव की है।

मौत की वजह यह रही

जानकारी के अनुसार, गणगौर विसर्जन को लेकर अर्जुन नाम का व्यक्ति कुएं की सफाई करने उतरा था, जो जहरीली गैस के कारण बेसुध होकर कुएं में जमा दलदल में डूब गया। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक 7 और लोग कुएं में उतर गए। ये सब भी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से डूब गए और इनकी जान चली गई।

[caption id="attachment_788972" align="alignnone" width="1170"]publive-image खंडवा में कुएं में डूबने के हादसे के दौरान घटना स्थल पर एकत्र लोग।[/caption]

मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख की मदद का ऐलान

सभी 8 शवों को पोस्टमार्टम के लिए छैगांवमाखन के अस्पताल ले जाया गया है। शुक्रवार को शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

इन 8 मजदूरों के शव रेस्क्यू किए गए

  • राकेश पिता हरी (21 साल)
  • वासुदेव पिता आत्माराम (40 साल)
  • अर्जुन पिता गोविंद (35 साल)
  •  गजानन पिता गोपाल (35 साल)
  •  मोहन पिता मंसाराम पटेल ( पूर्व सरपंच ) 48 साल
  • अजय पिता मोहन (25 साल)
  • शरण पिता सुखराम (37 साल)
  • अनिल पिता आत्माराम (25 साल)

सभी मजदूर कोंडावत के रहने वाले थे।

[caption id="attachment_788957" align="alignnone" width="1137"]publive-image पुलिस बल और SDERF की टीम के साथ रेस्क्यू में लगे ग्रामीण।[/caption]

खंडवा कलेक्टर रिषभ गुप्ता और एसपी मनोज कुमार राय ने अब तक 5 मजूदरों के शव रेस्क्यू करने की पुष्टि की है। हालांकि घटना स्थल पर अब तक 7 मजदूरों की डेड बॉडी कुएं से निकाल ली गई है।

मरने वालों में पूर्व सरपंच मोहन पटेल भी

कुएं में डूबने से मरने वालों में एक पूर्व सरंपच भी शामिल है। मोहन पटेल नाम का पूर्व सरंपच भी लोगों को कुएं से निकालने के लिए उतरा था और वह भी हजरीली गैस का शिकार हो गया।

अर्जुन सबसे पहले डूबा, सबसे बाद में निकाल गया शव

जानकारी के अनुसार, जिस कुएं में यह दुर्घटना हुई, उसके किनारे एक नाली है, जिसके द्वारा गांव का गंदा पानी कुएं में जाता है। इस कारण कुआं दलदल में बदल गया है। अर्जुन नामक युवक इसी दलदल की सफाई के लिए कुएं में उतरा था। आशंका है कि गंदगी के कारण कुएं में जहरीली गैस बन गई, जिससे उसका दम घुट गया और वह डूब गया। इसके बाद एक-एक करके 7 लोग भी डूब गए। रेस्क्यू के दौरान सबसे आखिरी में अर्जुन का शव निकाला गया।

एक-एक कर 8 मजदूर कुएं में फंसे

जानकारी के मुताबिक, गणगौर माता के विसर्जन के लिए गांव के पुराने कुएं की मजदूरों से सफाई कराई जा रही थी। इस दौरान एक-एक कर 8 लोग दलदल में फंस गए, जो देर शाम तक तक बाहर नहीं निकल पाए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अब तक तीन मजदूरों के शव कुएं से निकाल लिए गए हैं। बाकी मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम जुटी हुई है। रात होने से रेस्क्यू में कठिनाई आ रही है।
अब चर्चा होने लगी है कि बाकी मजदूरों को जिंदा निकालना मुश्किल लग रहा है। घटना स्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

ये भी पढ़ें:  खैरागढ़ में संगीत विवि के प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप: छात्रा को अच्छे नंबर देने का लालच देकर की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

पूरे इलाके में छाया मातम

कुएं में मजदूरों के फंसने और तीन शव निकाले जाने के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। मजदूरों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। मजदूरों के परिजन असहाय और दुखी हैं। रात होने तक कोई राहत की खबर नहीं आई है। मसलन, किसी मजूदर को जिंदा नहीं निकाला जा सका है।

भोपाल-ग्वालियर में बूंदाबांदी, बालाघाट में हल्की बारिश: MP के कई शहरों में छाए बादल, 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी मौसम का मिजाज कई बार बदला। बालाघाट में सुबह बूंदाबांदी के बाद दोपहर में तेज बारिश हुई। वहीं सीहोर में शाम को बौछारों ने गर्मी से राहत महसूस कराई। भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। भोपाल में दोपहर बाद घने बादल छाए और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article