MP के जबलपुर में BJP नेता की दबंगई: दलित परिवार का आरोप, जमीन पर प्लॉट काटकर बेचना चाहता है नेता, पार्टी ने पद से हटाया

MP Jabalpur BJP Leader Dalit Family Assault Video Controversy जबलपुर में भाजपा नेता की दबंगई सामने आई है। जहां एक दलित परिवार ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर भाजपा

Jabalpur-Dalit-Parivar-jameen-vivad-news

Jabalpur-Dalit-Parivar-jameen-vivad-news

MP Jabalpur Dalit Parivar Jameen Vivad: जबलपुर में भाजपा नेता की दबंगई सामने आई है। जहां एक दलित परिवार ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर भाजपा नेता अमित द्विवेदी द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। नेता उनकी जमीन पर प्लॉट काटकर बेचना चाहता है।

जानकारी के अनुसार इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है।

इतना ही नहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि भाजपा नेता अपने रसूख के दम पर उनकी हत्या भी करवा सकता है।

यही कारण है कि इस घटना के बाद पीड़ित परिवार थाने जाकर शिकायत करने की उनकी हिम्मत नहीं करा पा रहे थे।

हालांकि इस बढ़ते विवाद को देखकर भाजपा ने अमित द्विवेदी को गढ़ा बूथ अध्यक्ष पद से हटा दिया है।

जमीन को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार पीड़ित जबलपुर के त्रिपुरी वार्ड स्थित शाहनाला का निवासी है। पीड़ित अनिल कुमार झारिया यहां 30 साल से रह रहे हैं। पिता राजकुमार ने द्वारा ये मकान बनवाया गया था। उनके अनुसार जमीन नजूल की है। इस पर सरकार की ओर से पट्टा दिया गया था।

लेकिन 23 नवंबर को पीड़ित अनिल के घर के पीछे नाले के पास जंगली पेड़ काटकर एक कमरा बनाने की तैयारी में था। पड़ोसियों द्वारा इस बात की जानकारी लगने के बाद अमित ने मौके पर पहुंच कर काम बंद करवा दिया।

जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसे स्थानीय पार्षद सुनील गोस्वामी ने आकर झगड़ा समाप्त कराया। हालांकि बाद में तिलवारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया।

दो दिन बाद वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के अनुसार ये विवाद 23 नवंबर का था। जिसके तीन दिन बाद 25 नवंबर को सुबह पीड़ित अनिल दोबारा घर के पीछे बनी जमीन पर अपनी पत्नी वर्षा के साथ मौके पर पहुंचा। इसकी जानकारी अमित को लगी, तो मौके पर पहुंच कर विवाद शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: MP News: Mohan सरकार में मंत्री Gautam Taitwal ने मंच से पढ़ा कलमा, हिन्दू संगठन ने किया विरोध

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article