MP Jabalpur Bank Robbery: बैंक से 14 करोड़ का सोना, 5 लाख कैश की लूट, 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर भागे हथियारबंद

MP Jabalpur Bank Robbery: जबलपुर में खितौला इसाफ बैंक में डकैती, 12 किलो सोना, 5 लाख नकद लेकर डकैत फरार mp-jabalpur-bank-robbery-khitoula-isaf-bank-12-kg-gold-rs-5-lakh-cash-ki-dakaitee-loot-hindi-news-pds

Jabalpur Bank News

MP Jabalpur Sehora Bank Robbery Update: मध्यप्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खितौला इसाफ बैंक में बंदूक की नोंक पर डकैती करके डकैत 12 किलो सोना, 5 लाख नकद लेकर फरार हो गए हैं।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1954817155242873094

पूरी घटना सुबह सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 5 बाइक में सवार होकर आरोपी आए थे। आरोपियों ने बैंक (MP Jabalpur Bank Robbery)  कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर दिया था। इसके बाद 15 मिनट में डकैती कर हाईवे की ओर सभी आरोपी फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: MP Kisan Fasal Bima Yojana: मध्यप्रदेश के किसानों को दो रबी फसलों का बीमा क्लेम कब मिलेगा ?

बैंक के मैनेजर की कनपटी पर कट्टा रख

जानकारी के अनुसार डकैतों ने बैंक के मैनेजर की कनपटी पर कट्टा रखके उन्हें जान से मारने धमकी देते हुए स्ट्रांग रूम खोलने का दबाव बनाया। इसके बाद स्ट्रांग रूम खुलवाकर उसमें रखा तकरीबन 12 किलो ग्राम सोना उन्होंने अपने थैले में भर लिया। इसी के साथ लगभग पांच लाख से अधिक के नोट भी थैले में रख लिए। इसके बाद सभी आरोपी कट्टा लहराते हुए भाग निकले।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कटनी-जबलपुर हाईवे पर नाकाबंदी कर दी है। साथ ही लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस जुट गई है।

यह भी पढ़ें: MP Teacher Pay Scale 2025: चौथे समयमान वेतनमान की मांग जोरों पर, हर दिन 500 शिक्षक स्कूल शिक्षा मंत्री को लिखेंगे पत्र

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article