MP के चार IPS अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल: पुलिस-होमगार्ड के 17 अधिकारियों-कर्मचारियों को मेरिटोरियस सर्विस अवॉर्ड

MP IPS President Medal: MP के चार IPS अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल से नवाजा गया। वहीं पुलिस और होमगार्ड के 17 अधिकारियों-कर्मचारियों को मेरिटोरियस सर्विस अवॉर्ड दिए गए

MP IPS President Medal

MP IPS President Medal: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस 2025 के लिए एमपी के 4 आईपीएस (IPS ) अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल और 17 अफसरों और कर्मचारियों को मेरिटोरियस सर्विस अवॉर्ड से नवाजा गया है।

करेक्शनल सर्विस (सुधारात्मक सेवाएं) में एक अधिकारी को प्रेसिडेंट मेडल और पांच को मेरिटोरियस अवॉर्ड दिया गया है। अवॉर्ड पाने वालों में एडीजी मकरंद देउस्कर, रुचिवर्धन मिश्रा, हिमानी खन्ना, डीआईजी बीरेंद्र कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह चौहान, राकेश खाखा के नाम शामिल हैं।

यहां बता दें, अवॉर्ड प्रस्ताव भेजने के समय ये अफसर जूनियर पदों पर थे, इसलिए इन्हें आईजी, डीआईजी, एसपी बताया गया है। अब ये सभी प्रमोट हो गए हैं।

हर साल दिए जाते हैं सेवा मेडल

केंद्र सरकार द्वारा हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को पुलिस और होमगार्ड सेवा से जुड़े अफसरों और कर्मचारियों को वीरता पदक, पुलिस सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक दिए जाते हैं। केंद्र सरकार द्वारा यह पदक देने का ऐलान 25 जनवरी और 14 अगस्त को किया जाता है। इस साल गणतंत्र दिवस के पहले जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के हाथों पदक लेने के लिए चुना गया है, उसमें एमपी के 21 अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं।

इन्हें मिला पीएसम (प्रेसिंडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्विश सर्विस) अवॉर्ड

  • एडीजी कमरंद देउस्कर (अनाउंसमेंट के समय आईजी थे)
  • एडीजी हिमानी खन्ना ( अनाउंसमें के समय आईजी थीं)
  • इंस्पेक्टर वीर विक्रम सिंह सेंगर
  • इंस्पेक्टर नवाब खान

होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस सेक्टर में सुनील कुमार गर्ग वार्डन सिविल डिफेंस को अवॉर्ड दिया गया है। वहीं करेक्शनल सर्विस अवॉर्ड में एलेक्जेंडर वार्डर को चयनित गया है।

ये मेरिटोरियस अवॉर्ड से नवाजे गए

  • रुचिवर्धन मिश्रा, आईजी
  • बीरेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी
  • विक्रांत मुराब, एआईजी
  • शैलेंद्र सिंह चौहान, एसीपी
  • राकेश खाखा, एसीपी
  • विनय प्रकाश पॉल, एआईजी
  • पंकज कुमार राजवैद्य, इंस्पेक्टर
  • मनोज कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर
  • मनोज बैस, इंस्पेक्टर
  • रितुराज गुप्ता, डीएसपी
  • दीपिका शिंदे, इंस्पेक्टर
  • देव बहादुर सिंह परिहार, एएसआई
  • सतीश मंडिया, एएसआई
  • ए जानकी राव, कॉन्स्टेबल
  • राजकुमार तिवारी, एसआई
  • योगेश कुमार शर्मा, एसआई
  • होशियार सिंह ठाकुर, एसआई

होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस में एएसआई चंदर सिंह चंदेरिया, सैनिक वॉलंटियर संजीव कुमार शर्मा को चुना गया है। करेक्शनल सर्विस अवॉर्ड में असिस्टेंट ग्रेड-2 भारती राठौर, हेड वार्डर राजरूप सिंह मार्को, वार्डर विमल कुमार सिंह, वार्डर लोकेश उदय और वार्डर कैलाश कर्मा शामिल हैं।

महू में राहुल-प्रियंका की सभा, नहीं दे सकेंगे राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण

Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi

Jai Bhim Jai Bapu Rally: मध्यप्रदेश के महू में कांग्रेस की जय भीम जय बापू यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका वाड्रा की सभा में राजनीतिक भाषण पर प्रतिबंध लग गया है। इंदौर जिला प्रशासन ने कांग्रेस की सभा को सशर्त अनुमति दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article