MP IPS OFFICERS INCREASED:मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा का नजर आएगा नया स्वरूप

BHOPAL: मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा का नया स्वरूप नजर आएगा। IPS कैडर रिव्यू होने के बाद प्रदेश में 14 आईपीएस असफर बढ़ गए हैं MP IPS OFFICERS INCREASED। आईपीएस कैडर के 222 पद मंजूर हैं, यह पद सीधी भर्ती से भरे जाने वाले हैं। इसी तरह 97 वो पद शामिल हैं, जो आईपीएस रिक्रूटमेंट रेगुलेशन के तहत प्रमोशन से भरे जाने वाले हैं। सीनियर ड्यूटी पोस्ट 173 हैं। सेंट्रल डेपुटेशन में 69, स्टेट डेपुटेशन में 43 पद हैं। ट्रेनिंग के लिए 6 पद रिजर्व हैं। लीव रिजर्व और जूनियर पोस्ट रिजर्व कैटेगरी में 28 हैं। कुल ऑथराइज्ड पोस्ट 319 हो गए हैं। इससे पहले इन पदों की संख्या 305 थी। कैडर रिव्यू का प्रस्ताव मप्र सरकार के गृहविभाग ने केंद्र सरकार को भेजा था। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। इसका केंद्र ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
Share This
0 Comments