IAS Transfer MP: प्रदेश में 37 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के बदले कलेक्टर, यहां देखें लिस्ट

IAS Transfer MP: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के बदले कलेक्टर, यहां देखें लिस्ट

IAS Transfer MP: प्रदेश में 37 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के बदले कलेक्टर, यहां देखें लिस्ट

   हाइलाइट्स

  • संजय कुमार होंगे राजस्‍व विभाग के अपर सचिव
  • शिवम वर्मा होंगे इंदौर नगर निगम आयुक्‍त
  • भोपाल के अपर कलेक्‍टर हर्षल पंचोली और हिमांशु चंद्र होंगे

IAS Transfer in MP:  मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें कि प्रदेश के 37 IAS अफसरों के तबादले किए हैं। अस्थाई रूप से नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं बाबू सिंह को शहडोल कमिश्नर, सुरेश कुमार को पन्ना कलेक्टर और सतेंद्र सिंह को गुना कलेक्टर बनाया गया है। इनके अलावा शहडोल, सिंगरौली में कलेक्टर को (IAS Transfer in MP) जिम्मेदारी सौंपी है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1768482847436763439?s=20

   जानिए किस IAS को कहां भेजा

बता दें कि IAS संजय कुमार शुक्‍ला को महिला और बाल विकास विभाग का प्रमुख सचिव, मुकेश चंद गुप्‍ता को राज्‍यपाल के प्रमुख सचिव, विवेक कुमार पोरवाल को (IAS Transfer in MP) लोक स्‍वास्‍थ्‍य और चिकित्‍सा शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव और स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं आयुक्‍त, नवनीत कोठारी को सूक्ष्‍म लघु और मध्‍यम उद्योग विभाग का सचिव के साथ शिवम वर्मा इंदौर नगर निगम आयुक्‍त बनाए गए।

IAS-Transfer-in-MP

हरेंद्र नारायण भोपाल नगर निगम आयुक्त, संदीप सोनी को महाकाल मंदिर प्रशासक,  पी नरहरि लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग के सचिव, धनंजय सिंह भदौरिया को प्रबंध संचालक कृषि विपणन मंडी बोर्ड के सह आयुक्‍त बनाया।

बाबूसिंह जागोद को शहडोल संभाग का कमिश्‍नर, मालसिंह भयड़ि‍या अब प्रबंध संचालक मध्‍य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, श्रीमन शुक्‍ल को योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव और शिल्‍पा गुप्‍ता को आयुक्‍त लोक शिक्षण, वंदना वैद्य को आदिवासी विकास विभाग की अपर आयुक्‍त का पदभार दिया गया।

अनुभा श्रीवास्‍तव को विकास सह प्रमुख राजस्‍व आयुक्‍त, शशिभूषण सिंह संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्‍करण, सतेंद्र सिंह को गुना कलेक्‍टर, छोटे सिंह राजस्‍व मंडल ग्‍वालियर के सचिव, सुरेश कुमार पन्‍ना के कलेक्‍टर, हरजिंदर सिंह पशुपालन और डेयरी विभाग के अपर सचिव, संजय कुमार राजस्‍व विभाग के अपर सचिव होंगे।

मनोज पुष्‍प पंचायत राज विभाग के संचालक, रोहित सिंह वित्‍त विभाग के उप सचिव, हर्षिका सिंह कौशल विकास विभाग की संचालक, तरुण भटनागर को शहडोल कलेक्‍टर, अरुण कुमार परमार को सौपा नर्मदा घाटी विकास विभाग के उप सचिव, अमनबीर सिंह बैंस ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक का पदभार सौंपा।

उपसचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग का फ्रेंक नोबेल,  शिवम वर्मा इंदौर नगर निगम आयुक्‍त, चंद्रशेखर शुक्‍ला को सिंगरौली का कलेक्‍टर, भोपाल के अपर कलेक्‍टर हर्षल पंचोली और हिमांशु चंद्र होंगे।

हरेंद्र नारायण को भोपाल निगम आयुक्‍त के साथ मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल का अतिरिक्‍त प्रभार, जगदीश कुमार गोमे जिला पंचायत भिंड के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, सामाजिक न्‍याय विभाग की उप सचिव अंकि‍ता धाकरे को बनाया।

शेर सिंह मीना सतना निगम आयुक्‍त, नगरीय प्रशासन विकास अपर आयुक्‍त अक्षय कुमार तेम्रवाल, बड़वानी जिला पंचायत की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी काजल जावला, आकाश सिंह को जिला पंचायत खरगोन का मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी बनाया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article