MP IAS Transfer: एमपी में 2 जिलों के कलेक्टर बदले, अदिति गर्ग को मंदसौर, दिलीप कुमार यादव को कटनी का जिम्मा

MP IAS Transfer: एमपी में 2 जिलों के कलेक्टर बदले, मंदसौर का जिम्मा अदिति गर्ग और दिलीप कुमार यादव को कटनी का जिम्मा दिया गया है.

MP IAS Transfer: एमपी में 2 जिलों के कलेक्टर बदले, अदिति गर्ग को मंदसौर, दिलीप कुमार यादव को कटनी का जिम्मा

हाइलाइट्स

  • एमपी में 2 जिलों के कलेक्टर बदले गए
  • अदिति गर्ग मंदसौर की कलेक्टर नियुक्त
  • दिलीप कुमार यादव को कटनी का जिम्मा

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में 2 आईएएस अधिकारियों के तबादले का ऑर्डर जारी हुआ है. कटनी और मंदसौर के कलेक्टर बदले गए है.

मुख्यमंत्री की उप सचिव अदिति गर्ग को मंदसौर जिले का कलेक्टर बनाया गया है. वहीं मंदसौर के कलेक्टर को अब कटनी कलेक्टर के रुप में नियुक्त किया गया है.

कटनी के कलेक्टर अवि प्रसाद को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव का जिम्मा दिया गया है.

publive-image

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया

मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन आईएएएस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया. इस आदेश में 2014 बैच के आईएएस अफसर अवि प्रसाद को कटनी कलेक्टर से हटाया गया है. उन्हें मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है. वहीं 2014 बैच के अधिकारी और मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को कटनी का कलेक्टर बनाया है. 2015 बैच की आईएएस अधिकारी सीएमओ में उप-सचिव अदिति गर्ग को मंदसौर जिले का कलेक्टर बनाया गया है.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article