MP Hookah bar closed : शिवराज कैबिनेट की बैठक, प्रदेश में हुक्का बार होंगे बंद!

MP Hookah bar closed : शिवराज कैबिनेट की बैठक, प्रदेश में हुक्का बार होंगे बंद!

MP Hookah bar closed : राजधानी भोपाल में आज शिवराज सरकार कैबिनेट बै​ठक करने जा रही है। सीएम शिवराज की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजकर 30 मिनट पर बैठक आयोजित होगी। बैठक में सराकर के मंत्री कई प्रस्तावों को मंजूरी देंगे। बताया जा रहा है कि आज होने वाली बैठक में तंबाकू राज्य अधिनियम 2003 में संशोधन समेत प्रदेशभर में हुक्का बार प्रतिबंधित किए जाएंगे।

इन प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

प्रदेश सराकर की कैबिनेट बैठक में सरकार द्वारा प्रदेशभर के हुक्का लाउंज को प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव पास कर सकती है। सरकार तिमाही और छह माही वित्तीय आय व्यय की समीक्षा करेगी। बाबई में उद्योगों के लिए भूमि का आवंटन, आवारा पुशओं पर रोक और विमुक्त और धुमंत वर्ग के लोगों के लिए स्वरोजगार के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

बंद होंगे हुक्का बार!

कैबिनेट बैठक में हुक्का बार बंद करने के बिल को मंजूरी दी जा सकती है। अगर मंजूरी मिलती है तो इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय राष्ट्रपति को भेजेगा। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही बिल मध्य प्रदेश में लागू हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश शासन द्वारा हुक्का बरों पर कार्रवाई कर सकेंगे। बता दें कि प्रदेश में करीब 200 से अधिक हुक्का बार सं​चालित हो रहे है। मंजूरी मिलने के बाद हुक्का बारों को बंद किया जाएगा, और हुक्का बार से सामान जब्त किया जाएगा। बता दें कि मध्य प्रदेश ऐसा पांचवां राज्य होगा जो प्रदेश में हुक्का बार बंद करने का प्रावधान लागू करेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article