MP Honey Trap Case : 50-50 हजार रुपए के मुचलके पर हनीट्रैप मामले की महिला आरोपियों को मिली जमानत

हनीट्रैप मामले में 3 महिला आरोपियों MP Honey Trap Case को आज जमानत मिल गई ​है। जानकारी के अनुसार श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन और मोनिका को जमानत मिली है।

MP Honey Trap Case : 50-50 हजार रुपए के मुचलके पर हनीट्रैप मामले की महिला आरोपियों को मिली जमानत

इंदौर। हनीट्रैप मामले में 3 महिला आरोपियों MP Honey Trap Case को आज जमानत मिल गई ​है। जानकारी के अनुसार श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन और मोनिका को जमानत मिली है। आज हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। जिसके बाद तीनों की जमानत दे दी गई। तीनों महिला आरोपियों को मंगलवार को 50-50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी गई। मामले में जेल में बंद 4 आरोपियों में से तीन महिला आरोपियों की जमानत पर इंदौर हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया।

गौरतलब है कि सितंबर 2019 में इंदौर नगर निगम के तत्कालीन सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह ने पलासिया पुलिस थाने पर शिकायत की थी, कुछ महिलाएं उन्हें अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रही हैं। ये महिलाएं तीन करोड़ रुपए मांग रही हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से आरोपी जेल में हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article