Advertisment

MP में नए साल 2025 की सरकारी छुट्टियों का ऐलान: कब है होली, दिवाली, ईद, कर्मचारियों को छुट्टियों का नुकसान

MP Holiday 2025 Calendar: एमपी सरकार ने जारी किया साल 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर: 22 सार्वजनिक अवकाश, कर्मचारियों को इतनी छुट्टियों का नुकसान

author-image
Rohit Sahu
MP में नए साल 2025 की सरकारी छुट्टियों का ऐलान: कब है होली, दिवाली, ईद, कर्मचारियों को छुट्टियों का नुकसान

MP Holiday 2025 Calendar: मध्यप्रदेश सरकार ने 2025 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार ने 2025 में कुल 22 सार्वजनिक छुट्टियां और 68 ऐच्छिक छुट्टियां घोषित की हैं। इस कैलेंडर के अनुसार, अधिकांश छुट्टियां इस बार शुक्रवार और शनिवार को पड़ रही हैं। इसका मतलब है कि बच्चों और कार्यालय कर्मचारियों को छुट्टियों का पूरा लाभ मिल सकेगा, क्योंकि कई छुट्टियां शनिवार को पड़ रही हैं। इस प्रकार, साल 2025 में छुट्टियों का पूरा फायदा उठाया जा सकेगा।

Advertisment

publive-image

प्रमुख  छुट्टियों की डेट

त्यौहार- 26 फरवरी बुधवार- महाशिवरात्रि

14 मार्च शुक्रवार -होली

31 मार्च सोमवार- ईद उल-फित्र

6 अप्रैल रविवार -राम नवमी

10 अप्रैल गुरुवार- महावीर जयंती

18 अप्रैल शुक्रवार- गुड फ्राइडे

30 अप्रैल बुधवार- परशुराम जयंती

12 मई सोमवार - बुद्ध पूर्णिमा

7 जून शनिवार-  बकरीद / ईद उल-अज़हा

9 अगस्त शनिवार- रक्षाबंधन

16 अगस्त शनिवार- जन्माष्टमी

5 सितम्बर शुक्रवार - ईद-ए-मिलाद

2 अक्टूबर गुरुवार- विजयादशमी/दशहरा

20 अक्टूबर सोमवार - दीपावली

21 अक्टूबर मंगलवार - गोवर्धन पूजा

25 दिसम्बर गुरुवार क्रिसमस डे

जयंती राष्ट्रीय पर्व- 

12 फरवरी बुधवार - संत रविदास जयंती

14 अप्रैल सोमवार - डॉ. अंबेडकर जयंती

29 मई  गुरूवार-    महाराणा प्रताप जयंती

15 अगस्त शुक्रवार-  स्वतंत्रता दिवस

2 अक्टूबर गुरुवार - गांधी जयंती

5 नवम्बर बुधवार-  गुरु नानक जयंती

15 नवम्बर शनिवार- बिरसा मुंडा जयंती

68 आप्शनल छुट्टियां घोषित

सरकार ने 2025 के सरकारी कैलेंडर में इस बार 68 ऐच्छिक छुट्टियां घोषित की हैं। प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को इन 68 ऐच्छिक छुट्टियों में से अपनी इच्छा के अनुसार केवल तीन दिन की छुट्टियां मिलेंगी इससे अधिक नहीं दी जाएंगी।

publive-image

publive-image

8 छुट्टियों का नुकसान

सरकारी कर्मचारियों को इस बार 8 छुट्टियों का नुकसान हुआ है क्योंकि गुड़ी पड़वा, महर्षि गौतम जयंती, चैती चांद, गणतंत्र दिवस, रामनवमी और मोहर्रम जैसे त्योहार इस बार रविवार को पड़ रहे हैं, जबकि इस दिन पहले से ही अवकाश रहता है। इसके अलावा, ईद, रक्षाबंधन, बिरसा मुंडा जयंती और जन्माष्टमी भी शनिवार को पड़ रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश में शनिवार को भी छुट्टी रहती है, जिससे इन छुट्टियों का नुकसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: MP Board Exam 2025: 10 वीं के छात्रों के लिए ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ योजना फिर लागू, 2024 में स्कूल शिक्षा विभाग ने लगाई थी रोक

Advertisment
MP Holiday 2025 Calendar holiday calendar departmental holidays announcement of holidays in schools 2025 Holiday Calendar 14 days public holiday in UP
Advertisment
चैनल से जुड़ें