MP High Court के चीफ जस्टिस होंगे न्यायाधीश GS संधावालिया: पंजाब-हरियाणा HC के वरिष्ठ जज की SC कॉलेजियम ने की सिफारिश

MP High Court के चीफ जस्टिस होंगे न्यायाधीश GS संधावालिया: पंजाब-हरियाणा HC के वरिष्ठ जज की SC कॉलेजियम ने की सिफारिश

MP High Court के चीफ जस्टिस होंगे न्यायाधीश GS संधावालिया: पंजाब-हरियाणा HC के वरिष्ठ जज की SC कॉलेजियम ने की सिफारिश

हाइलाइट्स

  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश
  • कॉलेजियम ने किया प्रस्ताव पारित
  •  2011 में बने थे अतिरिक्त न्यायाधीश

MP High Court: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस पंजाब-हरियाणा HC के वरिष्ठ न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया होंगे। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने जस्टिस संधावालिया के नाम की सिफारिश की है। राष्ट्रपति की परमिशन के बाद केंद्रीय कानून विभाग इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगा।

आपको बता दें कि जस्टिस संधावालिया 30 सिंतबर 2011 को हाइकोर्ट जज बने थे। जस्टिस रवि मलिमठ की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस संजीव सचदेवा MP हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का प्रभार संभाल रहे हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1811667696527761630

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने किया प्रस्ताव पारित

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने इसके लिए प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि पंजाब और हरियाणा राज्यों के लिए हाई कोर्ट देश के सबसे बड़े उच्च न्यायालयों में से एक है।

इसलिए, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करना उचित होगा। कॉलेजियम सिफारिश करता है कि न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया को एमपी हाई कोर्ट (MP High Court) का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए।

 2011 में बने थे अतिरिक्त न्यायाधीश

न्यायमूर्ति संधावालिया को 30 सितम्बर 2011 को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। वे 24 जनवरी, 2014 को स्थायी न्यायाधीश बने।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति शील नागू को 4 जुलाई को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। तब से एमपी हाई कोर्ट (MP High Court) में मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा कार्यरत हैं।

ये खबर भी पढ़ें: CM Awas Yojana: MP में CM आवास योजना के हितग्राहियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article