MP Weather Heavy Rain Alert: भोपाल, जबलपुर सहित 16 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, 24 घंटों में होगी इतनी बारिश

MP में आज भोपाल, जबलपुर सहित 16 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट जारी किया है। 24 घंटों में 8 इंच तक बारिश का होने का अनुमान है।

Weather Today: लखनऊ-गाजियाबाद में बरसेंगे बादल, जानें देशभर के मौसम का हाल

भोपाल। MP Weather Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश में आज भोपाल, जबलपुर सहित 16 जिलों में हेवी रेन तो 6 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी भोपाल के अनुसार आज बुधवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है। आने वाले 24 घंटों में 8 इंच तक बारिश का होने का अनुमान है।

आज इन जिलों में हैवी रेन का अलर्ट - Today MP Heavy Rain 

मौसम विभाग ने आज बुधवार को सीहोर, राजगढ़, रायसेन और शाजापुर में अति भारी बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में आने वाले 24 घंटों में 8 इंच तक बारिश दर्ज की जा सकती है। भोपाल, जबलपुर समेत प्रदेश के 16 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट है।

इस कारण होगी हैवी रेन - 

मौसम विज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में आज एमपी में बारिश की एक्टिविटी ज्यादा रहने के आसार हैं। नार्थ ईस्ट राजस्थान के ऊपर बना कम दवाब का क्षेत्र उत्तरी मध्यप्रदेश से होकर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा ट्रफ लाइन भी एक्टिव होने के कारण बारिश हो रही है।

इन जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी -

मध्यप्रदेश में दिख रहा चक्रवात का असर दिख रहा है। नॉर्थ ईस्ट राजस्थान में ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय हो चला है। जिससे एमपी के विदिशा, बैतूल, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं प्रदेश के 22 जिलों में येलो अलर्ट के साथ चेतावनी दी गई है। जिसमें रायसेन, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, खंडवा, नर्मदापुरम के साथ-साथ जबलपुर, मंडला, सागर में भारी बारिश का यलो अलर्ट (MP Weather Heavy Rain Yellow Alert) है।

मौसम विभाग की चेतावनी- MP Weather Update:

मौसम विभाग ने गरज चमक को लेकर सावधानियां भी जारी की हैं। जिसके अनुसार घर के अंदर रहें।
यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।
सुरक्षित आश्रय लें।
पेड़ों के नीचे शरण न लें।
कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और कंक्रीट की दीवारों का सहारा न लें।
इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें।
तूफान के दौरान जल निकायों से तुरंत बाहर निकलें।
उन सभी वस्तुओं से दूर रहें जो बिजली का संचालन करती हैं।
तेज वर्षा के दौरान घर के अंदर रहें। खिड़किया और दरवाजे बंद करें।
यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।
भारी वर्षा के समय सुरक्षित आश्रय लें।
पेड़ों के नीचे शरण न लें।
मौसम चेतावनी व सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करें।

एमपी में भारी बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, बाढ़ कंट्रोल रूम का फोन नंबर भी जारी- (flood control room Helpline Number) :

MP में भारी बारिश के बाद जिला प्रशासन एलर्ट गया है। इसके बाद राजधानी में बाढ़ नियंत्रण कक्ष को एक्टिव किया गया है, जिसके अनुसार अब 15 अक्टूबर तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा, इसमें फायर ब्रिगेड स्टेशन फतेहगढ़ में नियंत्रण कक्ष बनाया गया। तो वहीं भोपाल में बाढ़ और अतिवृष्टि से निपटने टीम तैनात रहेगी।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए दो अफसरों की नियुक्ति की गई है।

बाढ़ कंट्रोल रूम का फोन नंबर भी जारी-

बाढ़ से निपटने के लिए कंट्रोल रूम का फोन नंबर भी जारी कर दिया गया है।

0755-2540220 , 0755-2701401 और 0755-2542222

यह भी पढ़ें: 

Indore News: महिला को आम खाना पड़ा महंगा, परिजनों का आरोप, आम में था जहरीला पदार्थ

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से बुरी खुबर, 7 वें चीते तेजस ने तोड़ा दम, 24 में से बचे 17 चीते

12 July Ka Panchang: आज इस दिशा में भूलकर भी न करें यात्रा, क्या कहता है आज का पंचांग

Shivraj Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Sanatan Dharma Science: साइंस से जुड़ी हैं सनातन धर्म की ये मान्यताएं, जानें घर के बाहर नींबू-मिर्च लटकानें का वैज्ञानिक कारण

mp weather Heavy Rain Alert, update, 12 july mp weather, today mp weather, mp weather forcast, भोपाल मौसम केंद्र, एमपी वेदर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article