MP govt women reservation scheme: मप्र में महिलाओं को 35 % आरक्षण

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि प्रदेश में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

cm mohan

MP govt women reservation scheme:स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में सीएम मोहन यादव ने बताया, हमारी सरकार ने महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा, भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। आज प्रदेश सरकार युवा शक्ति मिशन लॉन्च कर रही है। हमने युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया है।

महिलाओं को आरक्षण और युवाओं को रोजगार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स (X) पर एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही लिखा- हमारी सरकार ने प्रदेश में शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया। साथ ही सीएम मोहन यादव ने किसानों और युवाओं को रोजगार देने की बात भी कही। 

सीएम मोहन यादव ने किया सूर्य नमस्कार

स्वामी विवेकानंद जयंती पर और राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के सुभाष स्कूल पहुंचे। यहां सीएम यादव ने छात्रों के साथ सूर्य नमस्कार किया।

जापान दौरे पर जाएंगे सीएम मोहन

सीएम मोहन यादव ब्रिटेन और जर्मनी के बाद अब जापान जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि वे मध्यप्रदेश में जापानी तकनीक लाने के लिए जापान में 4 दिन रुकेंगे।

दुनिया की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली

swami vivekanand

स्वामी विवेकानंद दिवस के मौके पर भोपाल ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल शौर्य स्मारक में दुनिया की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली बनाई गई। स्वामी विवेकानंद जी की यह रंगोली 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनाई गई। इसका आकार 225×80 है। रंगोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव की छवि भी बनाई गई है। इस रंगोली को बनाने के लिए 4 हजार किलो रंगों का इस्तेमाल किया गया है।

ये भी पढ़ें- MP News: स्वामी विवेकानंद जयंती पर सीएम मोहन यादव ने किया सूर्य नमस्कार, बनी विश्व की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article