MP Govt Loan News: लाड़ली बहनों-सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही प्रदेश सरकार! आज हो सकता है फैसला

MP Govt RBI Loan News: लाड़ली बहनों-सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही प्रदेश सरकार! आज हो सकता है फैसला mp-govt-rbi-loan-ladli-behna-yojana-sarkari-employee-da-hindi-news-pds

MP-Govt-Loan-RBI-News

MP-Govt-Loan-RBI-News

MP Govt RBI Loan News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार 2025-26 के वित्तीय वर्ष में एक बार फिर बड़ा कदम उठाने जा रही है। जिसका सीधा फायदा प्रदेश की लाड़ली बहनों और सरकारी कर्मचारियों के लिए होने वाला है।

दरअसल प्रदेश सरकार इस वित्त वर्ष में दूसरी बार बड़ा कर्ज लेने जा रही है। जिसका उपयोग लाड़ली बहनों को योजना की राशि बांटने और सरकारी कर्मचारियों को दिए जाने वाले मंहगाई भत्ते सहित कई कामों में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार
दूसरी बार 4500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। जो दो किश्तों में होगाा।

दो किश्तों में होगी कर्ज की राशि

जानकारी के अनुसार कर्ज की पहली किश्त 2000 करोड़ रुपए और दूसरी 2500 करोड़ रुपए की रखी गई है। आपको बता दें इससे पहले बीते माह यानी मई के महीने में भी सरकार ने ढाई-ढाई हजार करोड़ रुपए के दो कर्ज़ ले चुकी है।

अभी तक कितना कर्ज ले चुकी एमपी सरकार

आपको बता दें प्रदेश सरकार ने इस वित्त वर्ष यानी 2025-26 में अब तक 9500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। गौरतलब है अप्रैल के महीने को छोड़कर प्रदेश सरकार हर महीने सरकार कर्ज लेती रही है। लेकिन अब इस नए कर्ज के साथ कुल कर्ज की राशि बढ़कर करीब 4 लाख 31 हजार 740 करोड़ रुपए तक हो जाएगी।

क्यों कर्ज ले रही प्रदेश सरकार

राज्य के विकास कार्यों (Development Works) के लिए राशि उपलब्ध कराना।

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) का भुगतान करना।

'लाड़ली बहना योजना' (Ladli Behna Scheme) की किस्तें जमा करने के लिए राशि।

चूंकि मानसून शुरू होने वाला है। इससे पहले निर्माण कार्यों (Pre-Monsoon Construction Expenses) के खर्चों का भुगतान करने के लिए।

3 जून मंगलवार को 4500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने की प्लानिंग

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार 3 जून मंगलवार 2025 को दो लोन आरबीआई के माध्यम से ले सकती है।

कर्ज राशि अवधि भुगतान की अंतिम तिथि

2000 करोड़ रुपए 16 वर्ष 4 जून 2041

2500 करोड़ रुपए 18 वर्ष 4 जून 2043

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article