/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/MP-Govt-Office-Time-_1_.webp)
हाइलाइट्स
एमपी के सरकारी ऑफिसों का टाइम हुआ चेंज
अब सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे ऑफिस
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
MP Govt Office Time: मध्यप्रदेश सरकार ने ऑफिस टाइम को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि अब प्रदेश के सरकारी दफ्तर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
सरकारी दफ्तरों के समय को लेकर दिल्ली की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश सरकार भी सख्त हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रेदश के सभी सरकारी कर्मचारियों के समय को लेकर आदेश जारी किया है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1805890053010296999
इस आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को अब ऑफिस समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा। आदेश के अनुसार अब सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ऑफिस में रहना होगा।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/MP-Govt-Office-Time-1-409x559.webp)
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर और कार्यालयों के प्रमुखों को समय पर ऑफिस में हाजिर होने का कहा गया है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1805882828330025220
अब ये रहेगा ऑफिस का टाइम
आपको बता दें कि इसके पहले कोरोना काल में सरकारी ऑफिसों का समय सप्ताह में 5 दिन किया गया था। इसके बाद आज यानी बुधवार 26 जून को सरकारी ऑफिसों को लेकर आदेश जारी हुआ है। जारी किए गए आदेश में यह स्पष्ट है कि अब सरकारी कर्मचारियों को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ऑफिस में रहना होगा।
ये खबर भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2024: धार में अग्निवीर भर्ती रैली आज, इन 15 जिलों के युवाओं ने लगाई दौड़
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us