MP Job Bharti 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड में निकली बंपर भर्ती, 62 हजार होगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

MP Govt Job Bharti 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले के लिए अच्छी खबर है।एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से कई पदों पर भर्ती निकाली गई है।

MP Bank Job Bharti 2024

MP Bank Job Bharti 2024

हाइलाइट्स

  • आज ही करें इस भर्ती के लिए अप्लाई
  • जानें इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 
  • 19 अगस्त तक भर सकते हैं परीक्षा के लिए फॉर्म 

MP Govt Job Bharti 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट esb.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की शुरुआत हो चुकी है.लास्ट तारीख का इंतज़ार किए बिना अभ्यर्थी आज ही अप्लाई कर सकते हैं।

भर्ती और परीक्षा की जरूरी तारीखें

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अगस्त तय की गई है। भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा।

इतने पदों पर होगी भर्ती

अधिसूचना के अनुसार ये भर्ती (MP Job Bharti 2024) अभियान राज्य में ग्रुप 3 सब इंजीनियर समेत कुछ अन्य पदों पर भी भर्तियां करेगा। अभियान के तहत 283 पद भरे जाएंगे। कुल 276 पद वैकेंसी सीधी, 2 कॉन्ट्रैक्ट, 5 बैकलॉग वैकेंसी है।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (Madhya Pradesh Staff Selection Board) ने इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 560 रुपये तय किए गए हैं। जबकि आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 310 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

कौन कर सकता है अप्लाई

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को संबंधित ट्रेड में डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई (ITI)  किया हुआ होना जरूरी है।

भर्ती के लिए आयु सीमा

नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 वर्ष तय की गई है। जबकि अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 साल है।

इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Assistant Professor Bharti 2024: इस राज्य में आई असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती, इतने पद हैं खाली, ऐसे करें आवेदन

कितना होगा वेतनमान

इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 34 हजार 800 रुपये से लेकर 62 हजार 800 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।

ये रहेगी चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (Madhya Pradesh Staff Selection Board) के इन पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। ये परीक्षा 12 सितंबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा।

पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक किया जाएगा।

प्रथम शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम 7 बजे से लेकर 8 बजे तक है। जबकि दूसरी शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:30 से लेकर 1:30 तय किया गया है।

भर्ती प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त जरूरी जानकारी

भर्ती के लिए आवेदन करने की शुरूआत: 05 अगस्त 2024

भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख : 19 अगस्त 2024

आवेदन पत्र में सुधार करने की लास्ट डेट: 24 अगस्त 2024

कब होगा परीक्षा का आयोजन: 12 सितंबर 2024

ये भी पढ़ें: IRCTC Arunachal Tour Package:मात्र इतने में घूमें अरुणाचल; पैकेज में होटल, ब्रेकफास्ट, डिनर, और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article