MP Govt Employees News: मध्यप्रदेश के 13 सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, देखें लिस्ट

MP Govt Employees News: भारत और पाकिस्तान के बीच वॉर चल रहा है। ऐसी आपात स्थिति में मध्यप्रदेश भी पूरी तरह से तैयार है। 13 सरकारी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

MP Govt Employees leaves cancel 13 government departments

हाइलाइट्स

  • भारत-पाकिस्तान के बीच वॉर
  • मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
  • 13 सरकारी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

MP Govt Employees News: भारत और पाकिस्तान के बीच वॉर के हालात हैं। इसी को लेकर मध्यप्रदेश में 13 सरकारी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

इन 13 विभागों के कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

mp govt employees leave cancel

तत्काल प्रभाव से छुट्टी रद्द

मध्यप्रदेश में गृह विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, जल संसाधन विभाग, नर्मदा घाटी विकास विभाग और परिवहन विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।

किस परिस्थिति में मिलेगी छुट्टी

सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश दिए हैं कि 13 विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को अब किसी बीमारी, दुर्घटना और अन्य विषयों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय से छुट्टी की अनुमति मिलेगी। परिवार में विवाह, आवश्यक बीमारी इलाज और कई अहम मुद्दों को लेकर छुट्टी के लिए मंत्रालय में आवेदन करना होगा।

सभी जिलों के लिए सरकार के दिशा-निर्देश

MP Govt Employees News

MP Government Employees News

मध्यप्रदेश सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को आपदा प्रबंधन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, सोशल मीडिया की निगरानी, भोजन-पानी की उपलब्धता, संचार और फायर ब्रिगेड जैसी सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गैर सरकारी संगठन जैसे NSS, NCC और सिविल स्वयं सेवकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें:अब इस योजना से 10 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, यूपी सरकार को मिला विश्व बैंक का साथ

भारत ने किया था ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। 6-7 मई की रात को भारत की वायु सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों को मिसाइल से तबाह कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी आर्मी ने LOC पर सीजफायर तोड़ा था और गोलाबारी की थी। भारत ने डटकर पाकिस्तान के हमले का जवाब दिया। अभी भी पाकिस्तान की ओर से ड्रोन अटैक हो रहे हैं। भारत हर वार का पलटवार कर रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article