Mp Gov Employee Promostion : फिर टला प्रमोशन का मुद्दा, अगली बैठक 8 फरवरी को

भोपाल। प्रदेश में शासकीय सेवकों को उनके सेवाकाल में पात्रतानुसार पदोन्नति आरक्षण को लेकर मंत्रालय हुई बैठक बेनतीजा रही। मंत्री नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समूह के सदस्य जल संसाधन विकास मंत्री तुलसी राम सिलावट, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, सामान्य प्रशासन मंत्री इंदर सिंह परमार ने शासकीय कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक में फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद अब अगली बैठक् मंगलवार यानि 8 फरवरी को शाम 4 बजे होगी। जिसमें फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है। आपको बता दें प्रदेश में प्रतिमाह औसतन करीब डेढ़ हजार कर्मचारी रिटायर्ड हो रहे हैं। जबकि 60 हजार ऐसे कर्मचारी रिटार्ड हो चुके हैं जिन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति व जनजाति के डाटा का जो पैमाना तय किया है उसके आधार पर प्रदेश में तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने 16 फरवरी को संत रविदास जयंती के आयोजन की तैयारियों के संबंध में निवास में समीक्षा की। बैठक में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री सुश्री @MlaManpur एवं उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे। pic.twitter.com/y9VirGq68q
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) February 3, 2022
0 Comments