Advertisment

सोने-चांदी में भारी गिरावट: इंदौर में सोना 900 और चांदी 2300 रुपए सस्ती, ग्राहकों की बढ़ी आवाजाही

Indore Gold Rate: इंदौर सराफा बाजार में सोना 900 रुपए और चांदी 2,300 रुपए सस्ती हुई। कीमतों में गिरावट से बाजार में ग्राहकों की हलचल बढ़ी, जानिए क्या है कारण।

author-image
BP Shrivastava
Indore Gold Rate

हाइलाइट्स

  • इंदौर में सोने-चांदी भाव में गिरावट
  • सोना 900 रुपए सस्ता हुआ
  • चांदी में 2,300 रुपए की गिरावट आई
Advertisment

Indore Gold Rate: इंदौर सराफा बाजार में अक्षय तृतीया का त्योहार बीतने के बाद फिर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोना केडबरी 900 रुपए टूटकर 96,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी चौरसा 2,300 रुपए की गिरावट के साथ 96,200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

इंटरनेशनल मार्केट में यह गिरावट अमेरिकी प्रशासन के ऑटो टैरिफ में कमी के फैसले का नतीता माना जा रहा है। कॉमेक्स में सोना वायदा 38 डॉलर घटकर 3,275 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी वायदा 91 सेंट की गिरावट के साथ 32.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

अमेरिकी प्रिसिडेंट ट्रम्प ने ऑटो टैरिफ के प्रभाव को कम करने के लिए दो आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें सामग्रियों पर टैक्स क्रेडिट और टैरिफ में राहत शामिल है। गिरावट के बावजूद, सोने ने अप्रैल में 6 फीसदी की बढ़त दर्ज की है।

Advertisment

भोपाल में आज के 24 कैरेट सोने के दाम (₹ में)

ग्रामदाम (₹)डेली प्राइस चेंज (₹)
1₹ 9,796- ₹ 6
8₹ 78,368- ₹ 48
10₹ 97,960- ₹ 60
100₹ 9,79,600- ₹ 600

भोपाल में आज के 22 कैरेट सोने के दाम (₹ में)

ग्रामदाम (₹)डेली प्राइस चेंज (₹)
1₹ 8,980- ₹ 5
8₹ 71,840- ₹ 40
10₹ 89,800- ₹ 50
100₹ 8,98,000- ₹ 500

उज्जैन में सोना-चांदी के भाव

इंदौर में 22 कैरेट सोना 88,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी सिक्का 1,100 रुपए प्रति नग की दर से बिका। वहीं, उज्जैन में सोना केडबरी 96,900 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी पाट 96,800 रुपए प्रति किलो के भाव पर रही।

Advertisment

MP में आज से करा सकेंगे तबादला: ई-ऑफिस में करना होगा आवेदन, 30 मई आखिरी तारीख होगी

MP Transfer Policy

MP Transfer Policy: मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों- अधिकारियों तबादलों पर लगा प्रतिबंध आज यानी गुरुवार, 01 मई से हट जाएगा। एक मई से 30 मई, 2025 तक कर्मचारियों के तबादले होंगे। सभी तबादले ई-ऑफिस के माध्यम से होंगे। मोहन कैबिनेट ने मंगलवार, 29 अप्रैल को ट्रांसफर पॉलिसी-2025 को मंजूरी दी थी। पॉलिसी के प्रस्ताव के अनुसार पद एवं संवर्ग की संख्या के आधार पर अधिकतम 20 प्रतिशत (स्वैच्छिक ) तबादले किए जा सकेंगे। पहली बार यह भी निर्णय लिया गया है कि विभाग खुद भी अपनी ट्रांसफर पॉलिसी बना सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

todays gold rate Silver Price mp gold rate indore gold rate Indore bullion market Gold Silver Price Indore gold silver price 2025 gold price
Advertisment
चैनल से जुड़ें