MP Gautam Gambhir Angry: क्रिकेट के बाद अब राजनीति में दिखा सांसद गंभीर का रौद्र रूप, विधायक ओपी शर्मा से जमकर भिड़े

क्रिकेट के बाद अब राजनीति में पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर का तीखा रवैया सामने आया है। जिसमें वे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने विश्वास नगर के विधायक ओपी शर्मा से लड़ पड़ें।

MP Gautam Gambhir Angry: क्रिकेट के बाद अब राजनीति में दिखा सांसद गंभीर का रौद्र रूप, विधायक ओपी शर्मा से जमकर भिड़े

पूर्वी दिल्ली। MP Gautam Gambhir Angry क्रिकेट हो या फिर राजनीति हर समय किसी ना किसी तरीके से बवाल मचा रहता ही है क्रिकेट के बाद अब राजनीति में पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर का तीखा रवैया सामने आया है। जिसमें वे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने विश्वास नगर के विधायक ओपी शर्मा से लड़ पड़ें।

जानें क्या हुआ था मामला

आपको बताते चले कि, यह मामला बीते दिन का है जहां पर ईस्ट आजाद नगर के एक बैंक्वेट हाल में भाजपा के सर्वसमाज सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आई थीं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह बैंक्वेट हाल के ऊपर कक्ष में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने चली गईं। वहां पर सांसद गौतम गंभीर भी थे। इतने में विश्वास नगर विधायक ओपी शर्मा गांधी नगर के चार व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिलवाने के लिए ऊपर जाने लगे। यहां पर बताया जा रहा है कि, सांसद गंभीर के पीए गौरव अरोड़ा ने चढ़ते वक्त रोका था। जिसके बाद बहस विवाद में बदल गई थी।

भाजपा अध्यक्ष ने कराया हस्तक्षेप

यहां पर बताया जा रहा है कि, विवाद को ज्यादा उग्र होते देख भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हस्तक्षेप कर दोनों को समझाया। कुछ देर मामला शांत रहा। इसके बाद व्यापारियों की केंद्रीय मंत्री से जीएसटी को लेकर वार्ता हुई, लेकिन जब केंद्रीय मंत्री वहां से चली गईं, सांसद और विधायक के बीच तीखी तकरार हुई। इस दौरान उनके बीच धक्का-मुक्की होने पर लोगों ने भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति को संभाला। विधायक ओपी शर्मा ने स्वीकारा की विवाद हुआ है लेकिन गंभीर ने नहीं माना।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article