MP Flood Alert: शिवपुरी में 27 बच्चें सुरक्षित, बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए CM ने केंद्र से मांगे 2 हेलिकॉप्टर

Madhya Pradesh (MP) Rainfall Flood Alert Update: मध्यप्रदेश में इस वक्त घना मानसून छाया हुआ है। लगातार बारिश की वजह से पश्चिमी और पूर्वी एमपी के जिलों में बाढ़ जैसे हालात है।

MP Flood Alert

MP Flood Alert

हाइलाइट्स

  • रक्षा मंत्रालय से एमपी में आएंगे दो हेलिकॉप्टर
  • गुना के डैम के सुधारकाम में जुटी सेना
  • अशोकनगर में बचाव दल राहत कार्य में जुटा

Madhya Pradesh (MP) Rainfall Flood Alert Update: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) में इस वक्त घना मानसून (monsoon) छाया हुआ है। लगातार बारिश की वजह से पश्चिमी (Eastern MP) और पूर्वी एमपी  (Western MP) के जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने हाइलेवल बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सबसे ज्यादा स्थिति गुना, विदिशा, श्योपुर, ग्वालियर समेत अन्य जिलों की खराब है। गुना में डैम टूटने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में सेना बुलवाकर कुछ गांव खाली कराए गए हैं। इधर विदिशा के डांडापुर गांव में चार फीट तक पानी भराने से अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बन गए। श्योपुर के अस्पताल में पानी भराने पर 10 मरीजों का रेस्क्यू किया गया। जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर यातायात बंद कर दिया गया। सीएम मोहन यादव ने रक्षा मंत्रालय से प्रदेश के दो जिलों के लिए मदद मांगी। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलिकॉप्टर मांगे हैं। अशोकनगर में लखनऊ से बचाव दल पहुंचा हैं।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1950457908401230137

Chief Minister Dr. Mohan Yadav high level meeting

CM ने कहा-बर्दाश्त नहीं की जाएगी कोताही

होमगार्ड मुख्यालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बीच बुधवार, 30 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होमगार्ड मुख्यालय में हाइलेवल बैठक बुलाई। अति भारी बारिश वाले जिलों के कलेक्टरों से चर्चा की और कहा कि प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाई जाएं। बचाव और राहत कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिलों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।

Disaster relief and rescue assistance

बाढ़ से कहां क्या स्थिति

27 बच्चों को 30 घंटे में सुरक्षित निकाला

शिवपुरी में बाढ़ में 27 बच्चे 30 घंटे बाद सुरक्षित निकले गए। घटना शिवपुरी ज़िले के कोलारस इलाके की है। पचावली गांव में बाढ़ के पानी में फंसे 27 स्कूली बच्चों को सेना ने 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोट से सुरक्षित निकाल लिया है। यह घटना भारी बारिश के चलते हुई।

श्योपुर में नेशनल हाईवे टूटा, ट्रैफिक थमा

श्योपुर और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नेशनल हाईवे-552, जो श्योपुर को माधोपुर से जोड़ता है, रणथंभोर नेशनल पार्क के पास टूट गया है। इससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है, और श्योपुर से जयपुर, दिल्ली, टोंक, और दौसा जाने वाला सारा ट्रैफिक थमा गया है।

[caption id="attachment_868286" align="alignnone" width="1095"]Sheopur National Highway broken श्योपुर को माधोपुर से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे रणथंभोर नेशनल पार्क के पास टूट गया है।[/caption]

मानपुर अस्पताल से 10 मरीज का रेस्क्यू

श्योपुर के मानपुर सरकारी अस्पताल में लगातार बारिश से पानी भरा गया। जिससे 10 से अधिक मरीज अस्पताल में फंस गए। जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल से सुरक्षित निकाला गया। इसके लिए प्रशासन की ओर से SDRF की टीम भेजी गई थी।

कलोरा डैम के 15 फीट का हिस्सा टूटा

गुना में कलोरा डैम के एक 15 फीट का हिस्सा टूट गया है। इससे पूरे डैम के टूटने का खतरा बढ़ गया है। डैम के टूटने और पानी गांव में भराने जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयारी की। NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) और सेना को मौके पर बुला लिया है।

[caption id="attachment_868320" align="alignnone" width="899"]Guna Kalora Dam portion broke गुना में कलोरा डैम के एक 15 फीट का हिस्सा टूट गया है।[/caption]

विदिशा में भरा पानी, लोग घरों में कैद

लगातार बारिश से विदिशा जिले के डंडापुर में 3 से 4 फीट तक पानी भरा गया। यहां सुबह से अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। अधिकांश स्कूलों, घरों और दुकानों में पानी भरा गया हैं।

[caption id="attachment_868301" align="alignnone" width="1111"]Water filled in Vidisha लगातार बारिश से विदिशा जिले में 3 से 4 फीट तक पानी भरा गया।[/caption]

देखें पांच दिन का मौसम...

MP Map 30 July 2025

MP Map 31 July 2025

MP Map 1 august 2025

MP Map 2 august 2025

MP Map 3 august 2025

खबर अपडेट की जा रही...

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें। 

MP Cabinet Decisions: बाबई मोहासा में इंडस्ट्री के लिए जमीन में छूट, विक्रमपुरी एरिया में अधिग्रहण समेत चार विधेयक मंजूर

MP cabinet 29 July 2025

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Cabinet Meeting Decisions Update: मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में मंगलवार, 29 जुलाई 2025 को बाबई मोहासा में उद्योग के लिए आरक्षित जमीन में छूट देने का भी फैसला किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article