MP-ESB में टॉपर को 100 से ज्यादा नंबर: वन और जेल रिक्रूटमेंट टेस्ट का फाइनल रिजल्ट घोषित

MP ESB Result: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा में टॉपर को दिए 100 से ज्यादा नंबर, वन रक्षक और जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट टेस्ट का फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया।

MP ESB Result

MP ESB Result: मध्यप्रदेश में अजब-गजब मामले सामने आ रहे हैं। अब देखिए, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की वनरक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा के रिजल्ट में टॉपर को 100 प्रतिशत से ज्यादा नंबर दे दिए गए। इसे देखकर लोग चौंक रहे हैं और चयन प्रक्रिया पर सवाल भी उठा रहे हैं।

राजा भैया बने टॉपर, 101.66 अंक मिले

publive-image

दरअसल, यह कारनामा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MP-ESB) ने किया है। बोर्ड की तरफ से वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी किया गया है। बोर्ड की तरफ से जारी रिजल्ट में एक कैंडिडेट को 101.66 नंबर दिए गए हैं। जिस कैंडिडेट को 101 से ज्यादा नंबर मिले हैं उसका नाम राजा भैया प्रजापति है। राजा भैया प्रजापति के बाद दूसरे स्थान पर ज्योति साहू का नाम है उन्हें 96.79 अंक मिले हैं।

रिजल्ट देखकर लोग हैरान

तीसरे स्थान पर रहे रविंद्र सिंह गुर्जर को 95.96 नंबर मिले हैं। मामला देख हैरान रह गए कुछ लोगों का कहना है कि नॉर्मलाइजेशन के नाम पर फर्जीवाड़े चल रहे हैं। कोई भी भर्ती सही प्रकार से नहीं हो पा रही है। उधर, चयन बोर्ड की ओर से कहा गया है कि इस परीक्षा में नियमानुसार नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई गई है। जिसके चलते आवेदकों को पूर्णांक (100) से अधिक अंक एवं शून्य से कम अंक प्राप्त हो सकते हैं।

क्या होता है नॉर्मलाइजेशन?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नॉर्मलाइजेशन जब किसी एग्जाम में कैंडिडेट्स की संख्या ज्यादा होती है तो इसे अलग-अलग दिनों या फिर दो पालियों में आयोजित किया जाता है। सभी के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र तैयार होते हैं। यदि पहली पाली में शामिल हुए कैंडिडेट्स के एवरेज नंबर कम हैं या फिर एटेम्पट भी कम है तो उसे कठिन पेपर मान लिया जाता है। इसमें उम्मीदवारों के एवरेज मार्क्स कम रहते हैं।

वहीं, अगर दूसरी पाली में शामिल उम्मीदवारों के मार्क्स ज्यादा रहे या एटेम्पट ज्यादा होते हैं तो उसे आसान मान लिया जाता है। फिर बारी आती है ओवरऑल रिजल्ट तैयार करने की। जिसे एवरेज नंबर के आधार पर तैयार किया जाता है। इस प्रोसेस को ही नॉर्मलाइजेशन कहा जाता है।

कहां कितने पद थे...

वनरक्षक: 1772 पद
जेल प्रहरी: 200 पद
क्षेत्र रक्षक: 140 पद
सहायक जेल अधीक्षक : 33 पद

ये भी पढ़ें: एमपी में पैरेंट्स की मंजूरी के बाद ही बच्चे बन पाएंगे सेंटा: स्कूलों को लेनी होगी अनुमति, बाल संरक्षण आयोग ने की सिफारिश

10 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा

वनरक्षक एवं जेल प्रहरी परीक्षा का नोटिफिकेशन नवंबर 2022 में जारी हुआ था, इसमें दस लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरा था। इसके बाद मई-जून 2023 में लिखित परीक्षा हुई थी जिसमें 5.50 लाख बैठे थे। इसके बाद जून-जुलाई 2024 में इसका फिजिकल हुआ था। तभी से ही अंतिम रिजल्ट का इंतजार था।

ये भी पढ़ें: MP के ऐतिहासिक स्थलों पर प्री-वेडिंग शूट की जल्द मिलेगी परमिशन: ऑनलाइन पोर्टल तैयार, ऐसे कर सकेंगे बुकिंग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article