MP Employees Selection Board: खुशखबरी! 24 हजार नौकरियों का आने वाला है रिजल्ट, जानें अगले हफ्ते किस भर्ती परीक्षा का जारी होगा परिणाम

MP Employees Selection Board ने ग्रुप-1, उप समूह-1 की परीक्षा से संबंधित शुद्धि पत्र जारी कर दिया है, इसका रिजल्ट सबसे पहले आएगा।

MP Employees Selection Board: खुशखबरी! 24 हजार नौकरियों का आने वाला है रिजल्ट, जानें अगले हफ्ते किस भर्ती परीक्षा का जारी होगा परिणाम

   हाइलाइट

  • कर्मचारी चयन मंडल ने वर्ष 2023 में 6 भर्ती परीक्षा आयोजित की थी।
  • ओबीसी के 13 प्रतिशत पदों को होल्ड कर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
  • आचार संहिता से पहले फरवरी एंड तक सभी रिजल्ट जारी हो जाएंगे।

MP Employees Selection Board: मध्य प्रदेश के उन युवाओं के लिये खुशखबरी है, जिन्होंने वर्ष 2023 में भर्ती परीक्षा दी थी और महीनों से उसके रिजल्ट के लिये इंतजार कर रहे हैं।

कर्मचारी चयन मंडल (ESB) जल्द ही 24 हजार नौकरियों का रिजल्ट जारी करने वाला है। जिसकी शुरुआत वरिष्ठ कृषि और उद्यानिकी विकास अधिकारी के परीक्षा परिणाम से होगी।

कर्मचारी चयन मंडल (MP Employees Selection Board) फरवरी के पहले सप्ताह में ही इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा। इसके बाद फरवरी एंड तक शेष 5 परीक्षाओं के रिजल्ट भी जारी हो जाएंगे।

   27424 पदों के लिये परीक्षा, रिजल्ट 23869 पदों का होगा जारी

वर्ष 2023 में 27 हजार 424 पदों के लिये 6 भर्ती परीक्षा हुई थी, पर कर्मचारी चयन मंडल (MP Employees Selection Board) 23869 पदों के लिये रिजल्ट जारी करेगा।

दरअसल ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर मामला शीर्ष अदालतों में विचाराधीन है। इसलिये ओबीसी के 13 प्रतिशत पदों को होल्ड कर 87 प्रतिशत पदों का रिजल्ट जारी होगा।

कोर्ट का फैसला आने के बाद होल्ड किये गए 13 प्रतिशत पदों पर आदेश के अनुसार भर्ती होगी। एमपी पीएससी इसी तरह से भर्ती कर रहा है। ईएसबी भी इसी प्रक्रिया को फॉलो करेगा।

MP EMPLOYEES SELECTION BOARD TABLE

   सबसे पहले ग्रुप-1, उप समूह-1 की परीक्षा का रिजल्ट

कर्मचारी चयन मंडल (MP Employees Selection Board) ने भर्ती परीक्षा कराने वाले विभागों से कहा है कि वह ओबीसी के 14 और 13 प्रतिशत पदों की संख्या अलग—अलग करके दे।

विभाग जैसे—जैसे ईएसबी को यह जानकारी भेजता जाएगा, कर्मचारी चयन मंडल इसे लेकर एक शुद्धि पत्र जारी करेगा, जिसमें ओबीसी के 14 और 13 प्रतिशत पदों की संख्या अलग—अलग प्रदर्शित होगी।

इसके बाद मंडल ओबीसी के 13 प्रतिशत पदों को होल्ड कर उसका रिजल्ट जारी करेगा। मंडल ने ग्रुप—1, उप समूह—1 की परीक्षा से संबंधित शुद्धि पत्र जारी कर दिया है।

मतलब वरिष्ठ कृषि और उद्यानिकी विकास अधिकारी का रिजल्ट फरवरी के पहले सप्ताह में आ जाएगा।

MP Employees Selection Board Order

संबंधित खबर: PHQ Board: अब PHQ बोर्ड करेगा वर्दी वाली सभी भर्तियां, कर्मचारी चयन मंडल से नहीं होंगे एग्जाम; जानें इसकी वजह

   ईएसबी ने 162 कार्यालयों को लिखे पत्र

कर्मचारी चयन मंडल (MP Employees Selection Board) की डायरेक्टर षणमुख प्रिया मिश्रा के अनुसार अपडेट सीट मैट्रिक्स प्राप्त करने के लिए विभागों के 162 कार्यालयों को पत्र लिखे गए हैं।

जिससे की ओबीसी के 14 और 13 प्रतिशत पदों की संख्या अलग—अलग मिल सके। कुल पद में से 87% पदों पर सिलेक्शन लिस्ट तैयार कर रिजल्ट जारी होगा।

सूत्रों के अनुसार फरवरी एंड तक सभी 6 परीक्षा के रिजल्ट जारी हो जाएंगे, क्योंकि फरवरी के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो सकती है।

संबंधित खबर: Pariksha Pe Charcha 2024: PM मोदी ने छात्रों को ‘स्क्रीन टाइम’ के प्रति किया आगाह, बोले- इससे नींद में पड़ता है खलल

   सीएम ने गणतंत्र दिवस पर ही कर दिया था इशारा

प्रदेश में नौकरियों से संबंधित परीक्षा का रिजल्ट जल्द आने वाला है, इसका इशारा सीएम मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस पर ही कर दिया था।

सीएम यादव ने 26 जनवरी को कहा था कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) से चयनित करीब 700 लोगों को नियुक्ति-पत्र देने के बाद अब कर्मचारी चयन मंडल से हुई 28 हजार भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट भी जल्द आने वाले हैं।

रिजल्ट जारी करने के बाद सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी मिलेंगे। इसके बाद ही कर्मचारी चयन मंडल (MP Employees Selection Board) ने रिजल्ट जारी करने की तैयारियां तेज कर दी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article