MP Bijali Catroon Vivad: बिजली विभाग के एक कार्टून से छिड़ा धार्मिक विवाद, मंत्री ने लगाए यह आरोप

MP Bijali Catroon Vivad: बिजली विभाग के एक कार्टून से छिड़ा धार्मिक विवाद, मंत्री ने लगाए यह आरोप mp-electricity-catroon-vivad-an-exercise-sparked-by-a-cartoon-of-the-electricity-department-the-power-force-dwarfs-it

MP Bijali Catroon Vivad: बिजली विभाग के एक कार्टून से छिड़ा धार्मिक विवाद, मंत्री ने लगाए यह आरोप

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की तरफ से प्रदेश में बकाया बिजली बिल बसूलने का अभियान चलाया जा रहा है। बिजली विभाग की तरफ से इसको लेकर एक कार्टून छपवाया था। अब इस कार्टून को लेकर धार्मिक विवाद छिड़ता दिख रहा है। इस कार्टून पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishwas Sarang) ने आपत्ति दर्ज कराई है। सारंग ने इस कार्टून को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि विद्युत कंपनी द्वारा भगवान चित्रगुप्त का उपहास उड़ाया जा रहा है। यह बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। इस कार्टून को बिजली कंपनी की साइट से तत्काल हटाया जाए और ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह है पूरा मामला...
दरअसल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने एक कार्टून तैयार किया है। इस कार्टून में यमराज और भगवान चित्रगुप्त (Yamraj And Lord Chitragupta) नजर आ रहे हैं। इस कार्टून में भगवान चित्रगुप्त के हाथों में एक लंबी सूची दिखाई दे रही है। वहीं बगल में हाथ में गदा लिए हुए यमराज खड़े हैं। यमराज चित्रगुप्त से पूछते हैं कि इतनी लंबी सूची किसकी है। यमराज के सवाल के जवाब में चित्रगुप्त कहते हैं कि बिजली चोरी करने वालों को नर्क में 440 बोल्ट का करंट दिया जाएगा। इस कार्टून को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किया था। हालांकि इस कार्टून के बाद धार्मिक विवाद की स्थिति बन गई। मंत्री सारंग ने इस कार्टून पर आपत्ति भी जताई। इसके बाद कंपनी ने अपनी वेबसाइट से इसे हटा दिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article