कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आते ही विरोध तेज, पूर्व MLA अंतर सिंह दरबार ने खोला मोर्चा, दिग्विजय सिंह का जलाया पुतला

MP Elections: काँग्रेस की दूसरी सूची जारी हो चुकी है और आते ही इंदौर में इसका तेजी से विरोध होना शुरू हो गया है।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आते ही विरोध तेज, पूर्व MLA अंतर सिंह दरबार ने खोला मोर्चा, दिग्विजय सिंह का जलाया पुतला

MP Elections: काँग्रेस की दूसरी सूची जारी हो चुकी है और आते ही इंदौर में इसका तेजी से विरोध होना शुरू हो गया है। टिकट काटने के बाद नाराज हो गए हैं नेता और अंतर सिंह दरबार ने मोर्चा खोल दिया है।

दिग्विजय सिंह का जलाया पुतला

कांग्रेस ने रामकिशोर शुक्ला को टिकट दिया है और इसी गुस्से के कारण आज अंतर सिंह दरबार बगावती रैली निकालेंगे। इसी के साथ ही अंतर सिंह दरबार निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

पहली सूची के उम्मीदवारों का विरोध पूरी तरह से थमा भी नहीं था कि अब दूसरी सूची आने पर बगावत के सुर और तेज हो गए हैं।

नाराज कार्यकर्ताओं का गुस्सा चरम पर है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने ऐसे ही पार्टी वर्कर्स ने आज राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का पुतला जला दिया।

धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की

पवई और सेवढ़ा विधानसभा सीट के सैकड़ों नाराज कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

ये सभी पवई विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री मुकेश नायक और सेवड़ा सीट से घनश्याम सिंह को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे।

इनका कहना था कि अगर पार्टी ने इन दिनों सीटों पर प्रत्याशी नहीं बदले तो कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा।

साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह पर अपने नेता दामोदर का टिकट कटवाने का आरोप भी लगाया।

 ये भी पढ़ें: 

Assembly Election 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 174 उम्मीदवारों ने नामांकन किया दाखिल, राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज

Yamuna Expressway Accident: एक झटके में पांच जिंदगियां खत्म, हादसे में उजड़ गया परिवार

MP Elections: MP विधानसभा के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन, उम्मीदवारों को नामांकन भरने के लिए मिलेंगे इतने दिन

Mission Gaganyaan 2023: इसरो के गगनयान मिशन के क्रू मॉडल की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग, पढ़िए मिशन की पूरी खबर

Weekly Lucky Date 23-29 Oct: इन तारीखों में करेंगे काम, ​तो मिलेगी सफलता, पढ़ें सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें

mp elections 2023, elections 2023, indore news, congress 2nd list, digvijay singh, antar singh darbar, ramkishor shukla

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article