MP Elections 2023: क्यों दिलचस्प रहने वाला है सबलगढ़ विधानसभा का चुनाव, जानिए कौन होगा 2023 का विजेता

MP Elections 2023: सबलगढ़। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में सबलगढ़ विधानसभा का चुनाव की दिलचस्प रहने वाला है।

MP Election 2023: कांग्रेस के जातिगत जनगणना वाले मुद्दे पर BJP में हलचल, मंत्री की CM से मुलाकात, करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

MP Elections 2023:सबलगढ़। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में सबलगढ़ विधानसभा का चुनाव की दिलचस्प रहने वाला है। यहां 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से सीट जीतते हुए कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। दरअसल, इस सीट के बारे में कहा जाता है कि कोई भी पार्टी यहां दूसरी बार चुनाव नहीं जीतती है। इस लिहाज से हर चुनाव में यहां का मुकाबला दिलचस्प होता रहता है। इस बार भी सभी की निगाहें इस सीट पर रहेंगी।

2018 में जीती थी कांग्रेस

दरअसल, एमपी की सबलगढ़ विधानसभा सीट क्र.03 पर साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस से बैजनाथ कुशवाह 54,606 मत पाकर विजयी हुए थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदि बसपा से लालसिंह केवट के लिए 8,737 मतों से हराया था। लालसिंह केवट के लिए कुल 45,869 मत मिले थे।

कुल 13 प्रत्याशी इस सीट से चुनाव मैदान में थे। कुल कुल 1,53,370 मतदाताओं ने 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया था। वोटिंग प्रतिशत 75.05% रहा। वहीं नोटा के लिए 994 वोट मिले थे।

2,02,156 वोटर चुनेंगे अपना नेता

सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की कुल संख्या 2,02,156 है, जो 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत तय करते हुए अपना नेता चुनेंगे। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंतर्गत आने वाली सबलगढ़ विधानसभा सीट पर इस बार भी कांग्रेस और बीजेपी के साथ ही सपा और अन्य पार्टियों ने कमर कस ली है। कोई भी दल सीट जीतने के दावे से पीछे नहीं हट रहा है।

सबलगढ़ विधानसभा सीट पर फैक्टर

सबलगढ़ विधानसभा सीट के फैक्टर की बात करें तो यहां रावत समुदाय का दबदबा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि   रावत समुदाय का दबदबा होने के कारण इस सीट पर चुनावी नतीजों का असर साफ तौर पर देखने को मिलता है। रावत समुदाय के साथ ही ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के मतदाता भी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें: 

Hindi Current Affairs MCQs: 20 सितंबर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

MP News: कुनो नेशनल पार्क: दो क्वारंटाइन चीतें बाड़े में रिलीज, अब बढ़कर इतनी हुई संख्या

OnePlus Pad Go Launched: वनप्लस का आगामी टैबलेट भारतीय बाजार में इस दिन होगा लॉन्च, जानें इसकी कीमत

Actor Akhil Mishra Passes Away: नहीं रहे 3 इडियट्स के लाइब्रेरियन दुबे, दर्शकों के दिलों पर छोड़ गए छाप

Odisha News: ओडिशा की पहली महिला स्पीकर बनने जा रही हैं मंत्री प्रमिला मलिक, जानें कौन हैं प्रमिला मलिक

MP Elections 2023, Sabalgarh Assembly Seat, Sabalgarh Election Equation, MP BJP, MP Congress, MP Assembly Election 2023, मप्र चुनाव 2023, सबलगढ़ विधानसभा सीट, सबलगढ़ चुनावी समीकरण, मप्र बीजेपी, मप्र कांग्रेस, मप्र विधानसभा चुनाव 2023

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article