MP Elections 2023: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए मिल सकती है यह बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल। MP Elections 2023: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए मध्य प्रदेश चुनाव 2023 के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

MP Elections 2023: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए मिल सकती है यह बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल। MP Elections 2023: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए मध्य प्रदेश चुनाव 2023 के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके संकेत बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद चल रही चर्चाओं से मिल रहे हैं। बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व पार्टी के बड़े नेताओं के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी देने की तैयारी में है।

इन चर्चाओं के बीच माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए प्रचार कमेटी की जिम्मेदारी मिल सकती है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए यह रणनीति बनाई जा रही है।

इधर, मिली राहत

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए बड़ी राहत मिली है। निर्वाचन की याचिका को सुनने से SC इनकार कर दिया है। डॉ. गोविंद सिंह ने सिंधिया के राज्यसभा निर्वाचन को चुनौती दी थी। नामांकन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था।

जानकारी नहीं दी थी

अब इस मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से सिंधिया के लिए राहत मिल गई है। दरअसल, सिंधिया के खिलाफ 2018 में भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में एक केस दर्ज किया गया था। उन्होंने राज्यसभा चुनाव का नामांकन भरते समय इसकी जानकारी नहीं दी थी।

इसी केस के मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ एक याचिका SC में डॉ. गोविंद सिंह ने लगाई थी। सिंधिया के राज्यसभा निर्वाचन को चुनौती देने वाली इस याचिका पर अब कोर्ट ने फैसला दिया है। याचिका को सुनने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें- 

Hair Mask For Hair Fall: क्या आप भी बारिश में झड़ते बालों से है परेशान? इन दो हेयर मास्क से बालों में लाए जान

Latest Smartwatch: कम दाम में 1.83-इंच HD डिस्प्ले के साथ boAt का यह स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Shravan Somvar: शिव आराधना के 10 शक्तिशाली मंत्र, इस सावन हर सोमवार को करें इनका जाप, होंगे ये लाभ

Mumbai News: उद्धव ठाकरे को लगा झटका, विधान परिषद की यह नेता शिंदे की शिवेसना में होंगी शामिल

Mango Shrikhand Recipe: ऐसे तैयार करते है क्रिकेटर रहाणे मैंगो श्रीखंड, बारिश में आप भी करना चाहेगें ट्राई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article