MP Elections 2023: राहुल गांधी ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, एमपी को भ्रष्टाचार की राजधानी बताया

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में सियासी सुगबुगाहट जारी है. इसकी मुख्या वजह वोटिंग में कुछ ही दिन शेष है।

MP Elections 2023: राहुल गांधी ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, एमपी को भ्रष्टाचार की राजधानी बताया

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में सियासी सुगबुगाहट जारी है। इसकी मुख्या वजह वोटिंग में कुछ ही दिन शेष है। दिग्गज चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद  राहुल गांधी आज एमपी प्रवास पर थे।

उन्होंने नीमच में आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, राहुल गांधी में शिवराज सरकार पर हमला करते हुए मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार की राजधानी बता दिया।

अडानी का नाम लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना 

राहुल ने कहा कि भाजपा ने कहा था काले धन को मिटा देंगे लेकिन क्या हुआ सब जानते हैं, नोट बंदी का फायदा अडानी को हुआ। देश के सारे एयरपोर्ट वो ले गया। अडानी  के लिए मोदी जी किसान बिल ले कर आए थे,  किसान खड़े हो गए और फिर बिल को वापस लेना पड़ा।

मेक इन इंडिया को लेकर बोले राहुल

राहुल गांधी ने मेक इन इंडिया का नाम लिए बिना कहा कि कैमरा, शर्ट के पीछे मेड इन चाइना दिखेगा। कभी मध्यप्रदेश दिखा नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यहां आते हैं उन्हें शर्म नहीं आती। जो मन मे आता है कह देते हैं और चले जाते हैं।

राहुल गांधी ने एमपी को भ्रष्टाचार की राजधानी बताया 

15 महीने की कांग्रेस सरकार की बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तब हमने मध्यप्रदेश में किसानों का कर्जा माफ किया था। लेकिन इन्होंने हमारी सरकार को भ्रष्टाचार कर खरीद लिया, मध्यप्रदेश तो भ्रष्टाचार की राजधानी बन गई है हिंदुस्तान की।

राहुल गांधी ने दोहराए वचन पत्र के वादे 

राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में चुनाव के बाद 500/- रुपये का गैस सिलेंडर हो जाएगा,  2 लाख तक का कर्जा किसानों का  मध्यप्रदेश में हम माफ़ करेंगे।

2600/- रुपए  प्रति क्विंटल से 3000/- रुपए तक किसानों को गेहूं का पैसा मिलेगा। राहुल ने कहा , सरकार को MLA नहीं चलाते, सरकारी ऑफिसर चलाते है।

ये भी पढ़ें:  

Diwali Puja Hatane ke Niyam: दिवाली के बाद कब उठानी चाहिए पूजा, इस दिन उठाने से मां लक्ष्मी रहती हैं हमेशा साथ

MP Election 2023: विदिशा में गरजे अमित शाह, कहा- कांग्रेस की खुद की गारंटी नहीं, वो क्या गारंटी देंगे

MP Election 2023: इंदौर में 14 नवंबर को PM मोदी का रोड शो, इस इलाके में धारा 144 होगी लागू

CUP Recruitment 2023: पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कई पद पर निकली वैकेंसी, इस लिंक से करें आवेदन

Redmi K70 Smartphone: Redmi K70, K70 Pro स्मार्टफोन का डिजाइन लीक, ट्रिपल कैमरा के साथ OLED डिस्प्ले

MP Elections 2023, MP News, MP Politics, Rahul Gandhi, MP Congress, Rahul Gandhi Visit MP, एमपी चुनाव 2023, एमपी समाचार, एमपी राजनीति, राहुल गांधी, एमपी कांग्रेस, राहुल गांधी का एमपी दौरा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article