MP Elections 2023: 'अपनों' के सामने मैदान में आए 'अपने', दलबदल के बाद लड़ाई हुई दिलचस्प

चुनाव में इस बार अपनों के बीच जंग देखने को मिलेगी। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में बीजेपी से आए कई नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है।

MP Elections 2023: 'अपनों' के सामने मैदान में आए 'अपने', दलबदल के बाद लड़ाई हुई दिलचस्प

भोपाल। MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार अपनों के बीच जंग देखने को मिलेगी। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में बीजेपी से आए कई नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है।

जिससे चुनावी जंग अपने बनाम अपने की हो गई है। कांग्रेस ने दतिया से मध्यप्रदेश सरकार में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के सामने बीजेपी से आए अवधेश नायक को अपना प्रत्याशी बनाया है।

सुरखी विधानसभा का मुकाबला

इसी तरह सुरखी विधानसभा से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सामने पूर्व बीजेपी नेता नीरज शर्मा को टिकट दिया है। जिससे जंग अपने बनाम अपने की हो गई है।

बता दें कि नीरज शर्मा नीरज 2010 में जनपद पंचायत अध्यक्ष रहे। वहीं एक बार राहतगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष रहे हैं। कुछ दिन पहले ही यह भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

वहीं गोविंद सिंह राजपूत 2018 व 2020 का उप चुनाव जीते हैं। इससे पहले 2003, 2008 में भी वे कांग्रेस में रहते हुए विधायक निर्वाचित हुए।

मुंगावली विधानसभा की लड़ाई

इसके अलावा मुंगावली सीट पर बीजेपी से आए राव यादवेंद्र सिंह और कटंगी से बीजेपी कैंडिडेट गौरव पारधी के सामने पूर्व बीजेपी सांसद बोध सिंह भगत को टिकट देकर लड़ाई दिलचस्प कर दी है।

वहीं इधऱ, कांग्रेस से बीजेपी में आए धीरेंद्र सिंह बंटी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह के बीच अपनों की जंग दिखाई देगी।

वर्तमान विधायक का काटा टिकट

कांग्रेस ने कोलारस से बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए वर्तमान विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने यहां बैजनाथ यादव को टिकट दिया है, जो सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे, लेकिन कुछ समय पहले वापस कांग्रेस में आ गए।

कांतिलाल भूरिया के बेटे को मिला टिकट

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति समेत 3 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। वहीं कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत को टिकट दिया गया है।

कटंगी विधायक टामलाल सहारे और गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी का टिकट काटा गया है। संजय शुक्ला के सामने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 

CG Election 2023: ये है प्रदेश का सबसे छोटा मतदान केंद्र, जहां केवल 5 वोटर,जानें पूरी खबर

CG Elections 2023: कका बनाम भतीजे में चुनावी लड़ाई! जानें इन 4 हाई प्रोफाइल सीटों पर किसमें है मुकाबला

AFG vs ENG: गुरबाज और इकराम की मदद से अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को दिया मजबूत टारगेट, जानें पूरी खबर  

CG Election 2023: इन दो सीटों पर कांग्रेस में फंसा पेंच, 17 अक्टूबर को पार्टी करेगी बैठक

MP Elections 2023: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिया इस्तीफा, जानिए सच्चाई

MP Elections 2023, Congress's first list, Assembly Elections 2023, MP Congress, MP BJP, MP Politics

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article