MP Elections 2023: बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर हुआ था पथराव, 19 आरोपियों पर दर्ज हुई नामजद FIR

MP Elections 2023: नीमच जिले की मनासा विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव के मामले में 19 लोगों पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है।

MP Elections 2023: बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर हुआ था पथराव, 19 आरोपियों पर दर्ज हुई नामजद FIR

MP Elections 2023: नीमच जिले की मनासा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव के मामले में 19 लोगों पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ आरोपितों को राउंडअप किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कांग्रेस ने रामपुरा थाने पर कार्रवाई के विराेध में धरना दिया है।

यात्रा पर अचानक पथराव शुरू

मनासा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। करीब 100 से 150 लोग यात्रा के सामने आ गए थे। भाजपा नेताओं ने काफी देर तक इन लोगों को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान यात्रा पर अचानक पथराव शुरू हो गया।

ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर जमा कर रखे थे। इस हमले में यात्रा में शामिल वाहनों के कांच फूट गए। बुधवार को उज्जैन आईजी मनोज कुमार सिंह भी रामपुरा पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली।

बीजेपी के कई बड़े नेता थे मौजूद

पथराव के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री जगदीश देवड़ा, मोहन यादव, जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी बंशीलाल गुर्जर, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के लोगाें यात्रा पर पथराव कर यात्रा को रोकने का प्रयास किया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फंसाया

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि भाजपा सरकार की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह विफल होती नजर आ रही है। जिसको लेकर भाजपा के ही लोग इस प्रकार की कूटनीतिक साजिश करके कांग्रेस का बदनाम कर रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा पर हमला रावली कुड़ी चेनपुरिया ब्लाक के लोगों ने किया था। भाजपा सरकार के दबाव में प्रशासन बेकसूर कांग्रेस कार्यकर्ताओं कोई गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: 

Aaj Ka Mudda: ये तो ट्रेलर है, राजधानी भोपाल में होगा महाकुंभ; बीजेपी कर सकती है बड़ा एलान

MP News: 15 सितंबर तक आ सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची, IAS अधिकारी के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी

CG Elections 2023: विधानसभा चुनाव निपटाने में बस्तर फाइटर्स देंगे अपना सहयोग, मतदान प्रक्रिया को बाधित करने से पहले सोचेंगे नक्सली

New Parliament Building: 19 सितंबर से नए संसद भवन में कामकाज का श्रीगणेश करेंगे सांसद, बुलाया विशेष सत्र भी

PM Modi Jakarta Visit: 7 सितंबर को जकार्ता की यात्रा पर रहेगें पीएम नरेंद्र मोदी, इन सम्मेलन में लेगे हिस्सा

Madhya Pradesh, MP News, Jan Ashirwad Yatra, Elections2023, मध्य प्रदेश, एमपी समाचार, जन आशीर्वाद यात्रा, चुनाव2023

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article