MP Elections 2023: कांग्रेस निकालेगी जन आक्रोश यात्राएं; 15 सितंबर से होगी शुरू, नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

MP Elections 2023: एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस 15 सितंबर से सात जन आक्रोश यात्राएं निकालेगी।

Jan Ashirwad Yatra: पांच दिन की जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी कांग्रेस, ERCP के मुद्दे पर घर-घर वोट मांगेंगे CM गहलोत

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस 15 सितंबर से सात जन आक्रोश यात्राएं निकालेगी। इसमें भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, घोटालों को जनता के बीच रखा जाएगा।

चुनाव और प्रचार अभियान को लेकर रणनीति तैयार

बुधवार को पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में चुनाव और प्रचार अभियान को लेकर रणनीति तैयार की गई। इसमें प्रदेश में सात जन आक्रोश यात्राएं निकालने और इनमें कमलनाथ समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के दौरों को लेकर चर्चा हुई।

बड़ी रैली और जनसभाओं का भी होगा संबोधन

यात्राएं अलग-अलग संभाग में निकाली जाएंगी। सूत्रों के अनुसार यात्राओं की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। इस दौरान कमलनाथ बड़ी रैली और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, कमलेश्वर पटेल, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, अरुण यादव, अजय सिंह समेत वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: 

Aaj Ka Mudda: ये तो ट्रेलर है, राजधानी भोपाल में होगा महाकुंभ; बीजेपी कर सकती है बड़ा एलान

MP News: 15 सितंबर तक आ सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची, IAS अधिकारी के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी

CG Elections 2023: विधानसभा चुनाव निपटाने में बस्तर फाइटर्स देंगे अपना सहयोग, मतदान प्रक्रिया को बाधित करने से पहले सोचेंगे नक्सली

New Parliament Building: 19 सितंबर से नए संसद भवन में कामकाज का श्रीगणेश करेंगे सांसद, बुलाया विशेष सत्र भी

PM Modi Jakarta Visit: 7 सितंबर को जकार्ता की यात्रा पर रहेगें पीएम नरेंद्र मोदी, इन सम्मेलन में लेगे हिस्सा

Jan Akrosh Yatra, MP Elections 2023, Madhya Pradesh Election 2023, Madhya Pradesh, Congress, MP Congress, जन आक्रोश यात्रा, एमपी चुनाव 2023, मध्य प्रदेश चुनाव 2023, मध्य प्रदेश, कांग्रेस, एमपी कांग्रेस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article