MP Elections 2023: अशोकनगर में आज सियासी पारा हाई, बीजेपी और कांग्रेस दोनों करेंगी शक्ति प्रदर्शन

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव 2023 की तैयारी तेज हो गई है। इसी सिलसिले में आज बीजेपी की जन आर्शीवाद यात्रा प्रवेश करेगी।

MP Elections 2023: अशोकनगर में आज सियासी पारा हाई, बीजेपी और कांग्रेस दोनों करेंगी शक्ति प्रदर्शन

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव 2023 की तैयारी तेज हो गई है। इसी सिलसिले में आज 15 सितंबर को शहर में बीजेपी की जन आर्शीवाद यात्रा प्रवेश करेगी। वहीं 16 को शहर से शाढ़ौरा नईसराय के लिए जन आर्शीवाद यात्रा प्रस्थान करेगी।

जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे मंत्री और नेता

प्रदेश की शिवराज सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां को आमजन के बीच ले जाने और जनता का आशीर्वाद लेने के उद्देश्य से प्रदेश के पांच स्थानों से भाजपा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा प्रभारी वीरेंद्र यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी ने बताया कि यात्रा में संगठन और सरकार के वरिष्ठ नेता एवं मंत्रीगण शामिल हो रहे हैं।

जिसमें 15 सितंबर को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक, उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य तथा 16 सितंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद सहित पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, रणवीर रावत, स्थानीय नेता शामिल होंगे। रोड शो के बाद तुलसी पार्क पर भाजपा की आम सभा होगी।

पूर्व CM कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की रैली

वहीं पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ अशोक नगर के दौरे पर रहेंगे। पीसीसी चीफ कमलनाथ का सुबह 9 बज कर 30 मिनट पर अशोक नगर में आगमन होगा। इसके बाद वे 9 बजकर 45 मिनट पर पत्रकार वार्ता करेंगे। वहीं सुबह 10 बज कर 15 मिनट पर मंडलम सेक्टर की बैठक करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बज कर 45 मिनट पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस की ओर से जन आक्रोश सभा को संबोधित करने आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आगमन को लेकर जोरशोर से सभी तैयारियां की गईं हैं।

ये भी पढ़ें: 

Aaj ka Rashifal: इस राशि के मेहनती जातकों को कामयाबी मिलेगी, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क होगा, कार्यसिद्धि होगी, जानें अपना राशिफल

CG Election 2023: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कल आएंगे दिल्ली के CM केजरीवाल

MP Election 2023: आज शाम जारी हो सकती है BJP की दूसरी लिस्ट, दिल्ली में बैठक के बाद नाम फाइनल, जन आक्रोश को लेकर कांग्रेस की बड़ी Meeting

MP Weather Update: भोपाल में झमाझम बारिश जारी, इंदौर-नर्मदापुरम संभाग सहित 39 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

MP Elections 2023, Ashok Nagar, Tikamgarh, KamalNath, Digvijay singh, Shivraj Singh, Jan Ashirwaad Yatra, एमपी चुनाव 2023, अशोक नगर, टीकमगढ़, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह, जन आशीर्वाद यात्रा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article