MP Elections 2023: बीजेपी अब "दृष्टि पत्र" से करेगी घोषणा, मंडल में रखी जाएंगी सुझाव पेटियां

भोपाल। MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर बीजेपी हर दिन कोई न कोई घोषणा, बैठक और बदलाव कर रही है।

MP Elections 2023: बीजेपी अब

भोपाल। MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर बीजेपी हर दिन कोई न कोई घोषणा, बैठक और बदलाव करने में जुटी हुई है। अब बीजेपी "दृष्टि पत्र" से घोषणा करेगी। वहीं मंडल में सुझाव पेटियां भी रखी जाएंगी।

बीजेपी घोषणा पत्र कमेटी की बैठक

दरअसल, बीजेपी ने घोषणा पत्र कमेटी की बैठक के बाद नया बदलाव करते हुए यह फैसला लिया है। घोषणा पत्र को दृष्टि पत्र नाम दिया गया है। वहीं जिला मुख्यालय के साथ ही अब मंडल में सुझाव पेटियां रखी जाएंगी। इसमें आमजन के सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद दृष्टि पत्र तैयार किया जाएगा।

कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा

इधर, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद व पार्टी के प्रदेश महामंत्री, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रणवीर सिंह रावत की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायणसिंह कुशवाह ने मोर्चा के प्रदेश मंत्री और कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है।

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के नाम

मोर्चा के प्रदेश मंत्री राघवेन्द्र सिंह यादव दतिया को बनाया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में नरेश यादव विदिशा, दिनेश चन्द्र चौरसिया राजगढ़, मनोहर सिंह परमार उज्जैन, नवीन चौधरी रतलाम, बनवारी सोनी राजगढ़, मदनलाल धनगर नीमच, मुकेश धाकड गुना, परमार लोधा गुना, सुभाष माली इन्दौर, श्यामसिंह सेंगर ग्वालियर।

इनके साथ ही मनोज कुमार झा (बसई) दतिया, डॉ. बलराम बघेल ग्वालियर, जयदीप पटेल रायसेन, श्रीमती रीता सोनी सीधी, डॉ. आशाराम कुशवाह (जौरा) मुरैना, बबीता सेन ग्वालियर, डालचन्द पटेल सागर, सत्यपाल कुशवाह विदिशा, शंकरलाल बटोही सिहोर, हरिसिंह लोधी रायसेन, अशोक यादव शिवपुरी, विष्णुदेव कुशवाह रीवा, लखमीचन्द कुशवाह (विजयपुर) श्योपुर को बनाया है।

यह भी पढ़ें- 

Pandit Pradeep Mishra: दतिया में इस दिन से शुरू होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, गृहमंत्री ने दिखाई हरी ​झंडी

Indian Economy Good: चीन को पछाड़कर भारत ने इकोनॉमी में पाया उछाल, मॉर्गन स्‍टैनली ने ‘ओवरवेट’ में किया अपग्रेड

Cheetah Death News: चीतों की मौत पर शुरू हुई राजनीति, जानिए क्या है अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की राय

EMRS टीचिंग और नॉन टीचिंग भर्ती के लिए लास्ट डेट आगे बढ़ी, अगर नहीं किया आवेदन तो जल्द करें

MP Election 2023: तीन तलाक के बाद BJP ऐसे जीतेगी मुस्लिम बहनों का विश्वास, क्या है मिशन 2024

mp elections 2023, bjp announcements, dusthi patra, bjp dusthi patra, bjp suggestions, mp bjp

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article