MP Elections 2023: इंदौर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

इंदौर। इंदौर की राऊ विधानसभा क्षेत्र में आज मतदान से पहले देर रात भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी विवाद हो गया था।

MP Elections 2023: इंदौर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

इंदौर। MP Elections 2023: इंदौर संभाग की राऊ विधानसभा क्षेत्र में आज मतदान से पहले देर रात भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी विवाद हो गया था।

इसके बाद कार्यकर्ता आज भंवरकुआं थाने के बाहर जुटकर हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह विवाद शुक्रवार को होने वाले विधानसभा चुनाव से चंद घण्टों पहले हुआ था।

भाजपा-कांग्रेस का आरोप

भाजपा उम्मीदवार मधु वर्मा का आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता राऊ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी काम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रहे थे, जिसके चलते विवाद हुआ है।

उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने आरोप लगाया कि राऊ विधानसभा क्षेत्र में मतदान से पहले भाजपा कार्यकर्ता लोगों को शराब, कम्बल और पाजेब बांट रहे थे।

उन्होंने दावा किया है कि ये चीजें बांटे का विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेस नेता पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विवाद के मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश की सभी सीटों पर मतदान शुरू

बता दें कि मध्‍य प्रदेश में आज सुबह 7 बजे सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू होग गया है। मतदाता शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे।

इसके अलावा नक्सल प्रभावित बैहर, लांजी, परसवाड़ा, बिछिया विधानसभा क्षेत्र के 47 केंद्र, मंडला 8 केंद्र, डिंडोरी के 40 पोलिंग बूथ केंद्रों पर दोपहर 3 बजे तक ही वोटिंग होगी।

 ये भी पढ़ें: 

CG Election 2023 Live Update : छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज 14 लाख मतदाता करेंगे मतदान,जानिए पुरुष और महिला मतदातों की कुल संख्या

CG Phase 2 Update: छग में दूसरे चरण का मतदान शुरू, यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें

MP Election 2023 Live Update: मध्यप्रदेश में मतदान का म​हाकुंभ, पल-पल की लाइव अपडेट, केवल बंसल न्यूज पर

UGC Draft: यूजीसी ने नया खाका किया तैयार, अब यूजी छात्रों को मिलेगा एक साल पीजी की पढ़ाई करने का मौका

UGC Draft: यूजीसी ने नया खाका किया तैयार, अब यूजी छात्रों को मिलेगा एक साल पीजी की पढ़ाई करने का मौका

MP Elections 2023, BJP-Congress workers clash, BJP-Congress workers clash Indore, Rau, Bhanwarkuan police

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article