MP Elections 2023: चुनाव से पहले इस्तीफों का दौर जारी, बीजेपी को लगा एक और झटका, पूर्व विधायक संतोष जोशी ने छोड़ा पार्टी का साथ

MP Elections 2023: मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर आशीर्वाद हासिल करने की कोशिश कर रही है।

MP Elections 2023: चुनाव से पहले इस्तीफों का दौर जारी, बीजेपी को लगा एक और झटका, पूर्व विधायक संतोष जोशी ने छोड़ा पार्टी का साथ

MP Elections 2023: मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर जनता का आशीर्वाद हासिल करने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी तरफ भाजपा को एमपी में बड़ा झटका लगा है। लगभग दो महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आगर मालवा जिले में भाजपा के पूर्व विधायक और संघ के प्रचारक रहे दिग्गज नेता संतोष जोशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि संतोष जोशी पूर्व विधायक और संघ के प्रचारक रहने के साथ ही गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

त्यागपत्र देने के बाद दिया बयान

वहीं पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद पूर्व विधायक संतोष जोशी ने बताया कि, आज मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके कई कारण है। सुसनेर क्षेत्र में इस समय सब लोगों में एक निराशा का भाव है। श्रीराम चरम पादुका पूजन के दौरान मैं गांव-गांव गया, प्रत्येक गांव से 10 से 20 लोग मेरे कान में आकर यही बोलते थे कि, इस बार मत झुकना।

उन्होंने आगे कहा कि, हम परेशान हो गए हैं। हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। एक तरह से क्षेत्र में आराजकता का माहौल बन गया है और अच्छे लोग भी मौन हो जाएंगे तो यह अच्छा नहीं।

निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव– संतोष जोशी

साथ ही अगामी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ने का ऐलान किया है। संतोष जोशी ने कहा कि अभी निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। जीतने के बाद संघ के पूर्व प्रचारकों के साथ पार्टी बनाऊंगा। बता दें कि संतोष जोशी सुसनेर विधानसभा से 2008 में विधायक व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष के साथ ही करीब 18 वर्ष तक संघ के प्रचारक भी रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 

Signs of a Fake Friend: कैसे करें फेक फ्रेंड की पहचान, ये 5 बातें आएगी आपके बहुत काम

MP News: बीना में बोले पीएम मोदी- पेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगा

Bihar News: मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, बागमती नदी में 33 बच्चों को ले जा रही नाव पलटी, 16 बच्चे लापता

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के लिए नेक गार्ड किया अनिवार्य

Prem Ganapathy: कभी बेकरी पर धोये बर्तन, ठेले पर बेचे डोसे, आज देश-विदेश में हैं रेस्टोरेंट

MP Elections 2023, Santosh Joshi, MP BJP, MP News, Agar Malwa News, Madhya Pradesh Election 2023, एमपी चुनाव 2023, संतोष जोशी, एमपी बीजेपी, एमपी न्यूज़, आगर मालवा न्यूज़, मध्य प्रदेश चुनाव 2023

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article