MP Elections 2023: चुनाव से पहले कमलनाथ का एक और बड़ा वादा, मध्य प्रदेश में लागू होगा पंचायत राज

भोपाल। MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कमलनाथ ने प्रदेश की जनता से एक और वादा किया है। उन्होंने पंचायत राज लागू करने के...

MP Elections 2023: चुनाव से पहले कमलनाथ का एक और बड़ा वादा, मध्य प्रदेश में लागू होगा पंचायत राज

भोपाल। MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कमलनाथ ने प्रदेश की जनता से एक और वादा किया है। उन्होंने पंचायत राज को लागू करने के संकेत दिए हैं।

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि "भारत की संस्कृति में गांव के "पंच" परमेश्वर माने जाते हैं और पंचायत को गांव की सर्वोच्च संस्था। इसी संस्कृति के अनुरूप स्वतंत्र भारत में कांग्रेस सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया, फिर पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए संविधान की ताकत भी दी। कांग्रेस हमेशा सत्ता के विकेंद्रीकरण के साथ मजबूत पंचायती राज व्यवस्था की पक्षधर रही है। परंतु भाजपा राज में पंचायती राज व्यवस्था निःशक्त बना दी गई है। अब पंच परमेश्वर भाजपा के इस अन्याय को समाप्त करने के लिए तत्पर हैं और कांग्रेस फिर से मूल पंचायत राज को लागू करने के लिए संकल्पित है।"

एमपी में 23 हजार पंचायतें

दरअसल, एमपी में 23 हजार पंचायतें हैं। पंचायती राज व्यवस्था लागू करने की बात पर कांग्रेस के बड़ा लाभ मिल सकता है। एमपी पहला ऐसा राज्य था जहां पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई थी। बताया गया कि पहले पंचायत प्रतिनिधि के पास अपने अधिकार होते थे। लेकिन अब उनकी कोई प​हचान नहीं है। लेकिन कांग्रेस का कहना है कि एमपी के ग्रामीण क्षेत्रों में फिर इस व्यवस्था लेकर आएंगे।

क्या हैं मायने

मध्य प्रदेश में 60% से ज्यादा सीटें ग्रामीण क्षेत्र की हैं। चुनाव जीतने के लिए ग्राम पंचायत से लेकर जनपद, जिला पंचायत का समर्थन हासिल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों का समर्थन हासिल किया जाना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि इन चुनावों में पार्टी का चुनाव चिन्ह काम नहीं करता। यही वजह है कि बीजेपी के साथ ही कांग्रेस भी इस तरह की घोषणाएं करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को रिझाने में लगे हुए हैं।

एक दिन पहले ही लिखा है पत्र

बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों (MP Elections 2023) का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनैतिक पार्टियां भी चुनावी प्रचार पर जोर पकड़ती जी रही हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने सभी पदाधिकारियों से मतदाता सूची में पुनरीक्षण के कार्य में तेजी से लग जाने का आग्रह किया है।

षड्यंत्र का आरोप लगाया है

इसके साथ ही कमलनाथ ने पदाधिकारियों को बोगस मतदाताओं के पंजीयन पर आपत्ति करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, विरोधी दल पर फर्जी मतदाता बनाकर बोगस वोटिंग कराने के षड्यंत्र का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने कहा है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य 31 अगस्त तक चलेगा। अगर सही मतदाता सूची नहीं बनी तो पार्टी के सामने लक्ष्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- 

Chandramukhi 2 New Poster: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, चंद्रमुखी 2 से कंगना का पहला लुक आया सामने

MP Breaking News: मध्य प्रदेश के इस शहर में धारा-144 लागू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

UKPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, नीचे दिए गए लिंक से करें डाउनलोड

Dharmendra-Jaya Talk: आज भी जया बच्चन को गुड्डी कहते हैं धर्मेंद्र, जानिए ये पुराना रोचक किस्सा

Bansal News Vacancy: “बंसल न्यूज” में प्रॉड्यूसर, एडिटर, कंटेंट राइटर, PCR ऑपरेटर की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Gaurikund Landslide: उत्तराखंड के गौरीकुंड में भूस्खलन के बाद लापता हुए लोग, तलाश अभियान जारी

mp elections 2023, another big promise of kamal nath, kamal nath big promise, kamal nath promise, mp elections, mp panchayat raj, panchayat raj, panchayat raj will be implemented in mp, panchayat raj will be implemented,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article