MP Elections 2023: फिर MP दौरे पर आएंगे अमित शाह, राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में हो सकते हैं शामिल

भोपाल। MP Elections 2023: मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार जन आशीर्वाद यात्राएं निकालने जा रही है। 3 सितंबर को इसकी शुरुआत चित्रकूट से होगी।

MP Elections 2023: फिर MP दौरे पर आएंगे अमित शाह, राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में हो सकते हैं शामिल

भोपाल। MP Elections 2023: मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार जन आशीर्वाद यात्राएं निकालने जा रही है। 3 सितंबर को इसकी शुरुआत चित्रकूट से होगी। पहली यात्रा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद चार और यात्राएं अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग इलाकों से शुरू की जाएंगी।

योगी आदित्यनाथ को बुलाया जाएगा

3 सितंबर को पहली यात्रा शुरू होने के बाद अन्य यात्राओं में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा यात्रा का प्रोग्राम जारी करेंगे।

राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे

जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिए जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएगी। यात्रा की शुरुआत करने के लिए अमित शाह फिर MP दौरे पर आएंगे। माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 सितंबर को MP के चित्रकूट में जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

नितिन गडकरी, जेपी नड्‌डा को भी बुलाएंगे

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नितिन गडकरी, जेपी नड्‌डा और योगी आदित्यनाथ के लिए भी यात्रा की शुरुआत किए जाने के लिए बुलाया जाएगा। इससे पहले भोपाल में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बीजेपी की बड़ी तैयारी की जा रही है।

नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा ने दी जानकारी

बीजेपी की जन आशीर्वाद को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस दौरान पत्रकारों को जानकारी दी।

नरेंद्र सिंह तोमर और वीडी शर्मा ने यात्रा के संबंध में जानकारी दी है कि यह यात्रा 10 हजार 643 किलोमीटर की होगी, जो 210 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस बीच 600 सभाएं की जाएंगी। यात्रा के दौरान 211 बड़ी सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा।

कहां-कहां से होगी यात्रा की शुरुआत

पहली और शुरुआती यात्रा 3 सितंबर को चित्रकूट से, यात्रा क्रमांक दो 5 सितम्बर को मंडला से, यात्रा क्रमांक 3 खंडवा से शुरू की जाएगी। वहीं 4 सितंबर को नीमच से यात्रा शुरू की जाएगी। पांचवी यात्रा श्योपुर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुरू करेंगे।

जानकारी दी गई है कि जन आशीर्वाद यात्रा 3 से 21 सितंबर तक चलेगी। 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ का समापन किया जाएगा। कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पीएम मोदी इस यात्रा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें- 

Mukesh Ambani: अब बेटा-बेटी निभाएंगे पिता अंबानी के कारोबार की बागडोर, जियो एयर फाइबर जल्द होगी लॉन्च

CG Election 2023: अकलतरा में SC समुदाय किंगमेकर, जानिए क्‍या हैं चुनावी समीकरण?  

MP Orchha News: अयोध्या राम मंदिर के बाद अब मध्यप्रदेश में बनेगा रामराजा लोक, 4 सितंबर को CM करेंगे भूमिपूजन

Neeraj Chopra Gold Medalist: अपनी विनम्रता के लिए है मशहूर देश के सुनहरे नीरज, विश्व रिकॉर्ड को लेकर क्या कहा

NT Rama Rao Commemorative Coin: राष्ट्रपति मुर्मू ने स्मृति सिक्का किया जारी,कही ये बात

mp elections 2023, mp elections, mp, mp election, election, elections, amit shah will come in mp, amit shah mp tour, amit shah in mp, rajnath singh, rajnath singh mp tour, rajnath singh in mp, jan ashirwad yatra, bjp jan ashirwad yatra, mp bjp jan ashirwad yatra, mp jan ashirwad yatra,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article