MP Election 2023: बमोरी विधानसभा में कौन है 2023 का खिलाड़ी, जानिए यहां के चुनावी समीकरण

विधासभा चुनाव 2023 के लिए गुना जिले की बमोरी विधानसभा सबसे अहम सीट है। मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए महेंद्र सिंह सिसोदिया यहां से विधायक हैं।

MP Election 2023: बमोरी विधानसभा में कौन है 2023 का खिलाड़ी, जानिए यहां के चुनावी समीकरण

बमोरी। MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधासभा चुनाव 2023 के लिए गुना जिले की बमोरी विधानसभा सबसे अहम सीट है। मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए महेंद्र सिंह सिसोदिया यहां से विधायक हैं। बंसल न्‍यूज मध्य प्रदेश की विभिन्‍न विधानसभा सीटों पर चुनावी समीकरणों का विश्लेषण कर रहा है। आज हम बमोरी विधानसभा क्षेत्र के चुनावी समीकरण को लेकर चर्चा करेंगे।

मध्‍यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में बमोरी विधानसभा सीट (क्र. 28) से कांग्रेस उम्‍मीदवार महेंद्र सिंह सिसौदिया ने 64,598 वोट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंदी बीजेपी के बृजमोहन सिंह "आज़ाद" को हराया, जिन्हें 36,678 वोट मिले थे।

Assembly-Election-2023

2020 में पर्टी बदली, नेता वही

सिंधिया समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मार्च 2020 में कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था और बीजेपी में शामिल होगए। कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद उपचुनाव 2020 में बीजेपी के महेंद्र सिंह सिसोदिया विधायक निर्वाचित हुए।

बमोरी में जातिगत समीकरण

इस विधानसभा क्षेत्र में करीब 70 हजार वोटर आदिवासी और सहरिया समुदाय के हैं। कहा जाता है कि यह समूदाय जिस पीर्टी की और झुक जाता है, उसकी जीत पक्‍की मानी जाती है। वहीं किरार और धाकड़ समाज के भी 38 हजार से अधिक मतदाता हैं, जो चुनाव में अहम रोल निभाते हैं।

ये हैं बमोरी में चुनावी मुद्दे

- बमोरी विधासभा क्षेत्र में ग्रमीणों की संख्‍या अधिक है। इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाएं सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा हैं।

- क्षेत्र की सड़कें जर्जर होने से लोगों को आवागमन करने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पढ़ता हैं।

- स्‍थानीय लोगों का कहना है कि आदिवासी-सहरिया जाति को वन पट्टा अधिकार देने का मुद्दा इस बार भी खास माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 

Jan Akrosh Yatra In MP: मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस निकालेगी ‘जन आक्रोश यात्रा’, जानें किस रूट का किसे बनाया गया प्रभारी?

Dengue Control Awareness Campaign: राजधानी में बढ़ा डेंगू का कहर, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जागरूक

Samsung Galaxy S23 FE Smartphone: सैमसंग का नया स्मार्टफोन इस साल होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

Hardeep Singh Nijjar: कनाडा की हरकत पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- ‘पांच दिन एक राजनयिक को इंडिया छोड़ें फिर…’  

IND vs AUS ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित और कोहली को दिया आराम, ये युवा बल्लेबाज करेगा कप्तानी  

MP Election 2023, Bamori Assembly Seat, Electoral Equation, Assembly Election 2023, MP BJP, MP Congress, बमोरी विधानसभा सीट, चुनावी समीकरण, विधानसभा चुनाव 2023, मप्र बीजेपी, मप्र कांग्रेस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article