MP Election 2023: जबलपुर में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, कहा... आपसे वोट मांगने नहीं, आपको जागरुक करने आई हूं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  जबलपुर (Jabalpur ) पहुंच चुकी हैं। उनका काफिला ग्वारिघाट पहुंच चुका है। जिसके बाद वे मां नर्मदा की पूजा की हैं।

MP Election 2023: जबलपुर में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, कहा... आपसे वोट मांगने नहीं, आपको जागरुक करने आई हूं

जबलपुर। MP Election 2023 एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के पहले जबलपुर में आज प्रियंका गांधी कांग्रेस का चुनावी शंखनाद कर चुकी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं आपसे वोट मांगने नहीं आपको जागरुक करने आई हूं। अभी 6 महीने का समय है आप तय कर लीजिए। उन्होंने कांग्रेस की ओर से गारंटी देते हुए कई मुद्दों पर घोषणाएं भी की।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो हम महिलाओं को हर महीने 1 हजार नहीं बल्कि 1500 रुपए देंगे। तो वहीं गैस सिलेंडर भी 500 रुपए दिए जाएंगे। मन बना लीजिए, सोचने समझने के लिए, 18 महीने का आंकलन करने के लिए, जागरुक बनिए, समझिए और सुनिए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गारंटी

  • महिलाओं को हर महीनें 1500 रुपए देंगे।
  • गैस सिलेंडर एक हजार नहीं बल्कि 500 रुपए में मिलेगा।
  • सभी के लिए 100 यूनिट माफ।
  • एमपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करेंगे।
  • किसान कर्ज माफी को पूरा करेंगे, बचे हुए किसान का कर्ज माफ होगा।
  • प्रियंका गांधी ने कहा ये हमारी प्रमुख गारंटी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में नौ साल हो रहे हैं। आपको उक्सा दें, उसके बल पर सत्ता पर बैठ जाएं, सिर्फ सत्ता

प्रियंका की बातें

सत्ताधारी पार्टी के 18 साल हो चुके हैं। किसी इंसान ने 18 साल में आपको दिए। ऐसे में यदि आप असलियत नहीं समझ पाए,तो फिर आगे क्या करेंगे। तो अब आप तय कीजिए आपको आगे क्या करना है। बच्चों के भविष्य का निर्माण करना है कि नहीं, अपने नेताओं को जबावदेह बनाना है कि नहीं। मन बना लीजिए, सोचने समझने के लिए, 18 महीने का आंकलन करने के लिए, जागरुक बनिए, समझिए और सुनिए। ऐसी पार्टी को वोट दीजिए जो आपके प्रति जवाबदेह बने। मैं आपसे वोट मांगने नहीं जागरुक करें आई हूं।

MP Election 2023 विधानसभा चुनाव 2023 के आगाज के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  जबलपुर (Jabalpur ) पहुंच चुकी हैं। उनका काफिला ग्वारिघाट पहुंच चुका है। जिसके बाद वे मां नर्मदा की पूजा की हैं। बता दें सभी पार्टियों ने कमर कसते हुए प्रचार अभियान Prachar Abhiyan की तैयारी कर ली है। एमपी में कांग्रेस के प्रचार अभियान का आगाज प्रियंका गांधी कर रही हैं। उनके साथ पूर्व सीएम कमलनाथ और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी नजर आ रहे हैं।

publive-image

MP Election 2023: कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार का MP दौरा, मां पीतांबरा के करेंगे दर्शन

1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी में कांग्रेस - MP Election 2023

आपको बता दें 12 जून यानि आज से शुरू होने वाले इस प्रचार अभियान की शुरूआत जबलपुर से हो रही है। जिसके लिए कांग्रेस करीब 1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी में लगी है। देश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव MP Vidhansabha Chunav 2023 होने है। इसे देखते हुए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में एमपी कांग्रेस MP Congress विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए जबरदस्त तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जबलपुर से कांग्रेस विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेगी। जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेगी।

[caption id="attachment_225196" align="alignnone" width="703"]maa-narmada-ki-aarti-karti-hui-priyanka-gandhi-mp-election-2023 जबलपुर के ग्वारीघाट पर मां नर्मदा की आरती करती हुई प्रियंका गांधी[/caption]

MP Election 2023: दिग्विजय ने क्यों किया हिन्दुत्व को धर्म मानने से इंकार?

ग्वा​रीघाट पर पूजन

आज प्रियंका गांधी सुबह 10:30 बजे ग्वारीघाट हैलीपेड पहुंचेंगी। जहां वे नर्मदा पूजन के साथ मिशन का श्री गणेश करेंगी। इसी के साथ इस साल के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मिशन 2023 का आगाज करेगी। ग्वा​रीघाट पर पूजन का लेकर तैयारिंया पूरी हो गई हे। इसके बाद महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। चुनावी माहौल को देखते हुए कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलती नजर आ रही है। इसी के चलते जगह जगह हनुमान जी के गदा लगाए गए हैं। जबलपुर में प्रियंका गांधी गोल बाजार में आम सभा को संबोधित करेंगी। इस मौके पर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गज मौजूद रहेंगे।

ये 5 बड़े कारण हैं जबलपुर में आने के - MP Election 2023

1. सबसे मजबूत आधार ये है कि यहां पर 38 में से 24 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं।
2. ‘शिवराज’ की लाड़ली बहना योजना Ladli Behna Yojna का काउंटर।
3. महाकौशल का फायदा विंध्य में मिलने की संभावना।
4. भारत जोड़ो यात्रा से महाकौशल अछूता रहा।
5. शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस Congress को ज्यादा सीटें मिली।

Damoh News: गंगा जमना स्कूल मामले में बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

[caption id="attachment_225193" align="alignnone" width="850"]jabalpur-news-priyanka-gandhi-mp-election -2023 ग्वा​रीघाट पर पूजन करती हुई प्रियंका गांधी[/caption]

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article