MP Election 2023: सांची में आसान नहीं कांग्रेस-बीजेपी की राह, जानिए यहां के चुनावी समीकरण

रायसेन जिले की सांची विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। यहां एससी-एसटी एक बड़ा वोट बैंक है, जो चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाता है।

MP Election 2023: सांची में आसान नहीं कांग्रेस-बीजेपी की राह, जानिए यहां के चुनावी समीकरण

MP Election 2023: सांची। रायसेन जिले की सांची विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। यहां एससी-एसटी एक बड़ा वोट बैंक है, जो चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाता है। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सांची विधानसभा काफी अहम है। यहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों की रहा आसान नहीं है।

बंसल न्‍यूज एक-एक विधानसभा सीट के चुनावी समीकरण का विश्लेषण कर रहा है। इस लेख में हम आपको सांची  विधानसभा क्षेत्र के चुनावी समीकरण के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

2018 में कांग्रेस की हुई थी जीत

Sanchi-assembly-seat

मध्‍यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में सांची विधानसभा सीट (क्र.142) से कांग्रेस के डॉ. प्रभूराम चौधरी ने 89,567 वोट पर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंदी बीजेपी के मुदित शेजवार को हराया था, जिसे 78,754 वोट मिले।

2020 के उपचुनाव में पार्टी बदली पर नेता वही

साल 2020 में बहुतम नहीं होने के कारण कांग्रेस की सरकार गिरई थी और डॉ. प्रभूराम चौधरी कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। जिसके बाद डॉ. प्रभूराम चौधरी को बीजेपी ने अपना उम्‍मीदवार बनाया और फिर से उन्‍होने उपचुनाव में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की।

ये हैं चुनावी मुद्दे

सिंधिया गुट के नेता प्रमुख डॉक्टर प्रभु राम चौधरी यहां से विधायक हैं। जो 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा। क्‍योंकि क्षेत्र में बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं समेत अन्‍य मूलभूत समस्याओं से लोग आज भी जूझ रहे हैं।

क्षेत्र में पक्की सड़कें, पानी की टंकियां तो बनवाई गई हैं पर स्‍थानीय लोगों का कहना है कि अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। साथ ही सड़कें क्षतिग्रस्‍त होने लगी।

सांची में जातीय समीकरण

इस सीट पर जातीय समीकरण की बात की जाय तो एससी एसटी वोटों का दबदबा है।जो चुनाव में हार-जीत का फैसला करते हैं। वहीं मुस्लिम, लोधी, ब्राह्मण, मीणा, दांगी, राजपूत, कुर्मी, जैन, साहू, कुशवाहा भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। इन वोटरों को साधने के लिए प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियां कोशिश कर रहीं हैं।

ये भी पढ़ें: 

CG Election 2023: पीयूष गोयल ने भूपेश बघेल पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- चावल खरीद में है गड़बड़ी, आंकड़े भी गलत

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा, “देश का नाम बदला तो जनता भाजपा वालों को देश से बाहर खदेड़ देगी”

CG News: ‘गदर 2’ के डायलॉग पर रिएक्शन देना पड़ा महंगा, पांच आरोपी गिरफ्तार

SA vs AUS 4th ODI: क्लासेन के 174 रनों ने दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया पर एकतरफा जीत दिलाई

Train Cancelled: बिलासपुर से चलने वाली 16 ट्रेनें फिर कैंसिल, कटनी रूट के यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

Sanchi News, MP Election 2023, Sanchi Assembly, MP Congress, MP BJP, Election Equation, MP News, सांची न्‍यूज, मप्र चुनाव 2023,  सांची विधानसभा, मप्र कांग्रेस, मप्र बीजेपी, चुनावी समीकरण, मप्र न्‍यूज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article