MP Election 2023: सपा ने अपने दो और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, जानिए कौन हैं दोनों

सपा ने मप्र में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने दो और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दिए है।

MP Election 2023: सपा ने अपने दो और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, जानिए कौन हैं दोनों

MP Election 2023: भोपाल। समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने दो और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, जिससे पार्टी द्वारा अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।

इन दो सीटों के उम्मीदवरों की हुई घोषणा

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए धौहनी और चितरंगी विधानसभा सीट पर  उम्‍मीदवारों नाम जारी किए हैं। धौहनी में विश्वनाथ सिंह गोंड मरकाम और चितरंगी में श्रवण कुमार सिंह गोंड का नाम सामने आया हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया गठबंधन से इनकार

सपा प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक के रूप में कांग्रेस के साथ मिलकर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में  किसी भी संभावना से इनकार किया है।

पटेल ने कहा, ‘‘किसी भी राज्य में गठबंधन के बारे में निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जाता है, लेकिन अभी तक हमें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मध्य प्रदेश में इस तरह के गठबंधन की कोई संभावना नहीं दिख रही है। उन्‍होने कहा, ‘‘हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष इस संबंध में निर्णय लेंगे।’’

‘इंडिया’ में सपा समेत 26 राजनीतिक दल है शामिल

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में कांग्रेस और सपा सहित 26 राजनीतिक दल शामिल हैं।  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।

सत्तारूढ़ भाजपा और बसपा के बाद सपा तीसरी पार्टी है, जिसने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की है।

भाजपा और बसपा ने भी कर दी उम्‍मीदवरों की घोषणा

मध्य प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों के लिए होने वाले चुनावों के वास्ते भाजपा ने अब तक 39 उम्मीदवारों और बसपा ने सात उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

ये भी पढ़ें: 

Pakistan News: पाकिस्तान में रह रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाई गई, ग्वादर में हमले की कोशिश के बाद लिया फैसला

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत की बड़ी सौगात, ‘अमृता देवी’ होगा जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड का नाम

Bollywood news: शाहरुख खान ने फैंस से किया वादा, फिल्‍म ‘जवान’ का जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

Ajab Gajab Facts: पूरे गांव में रहता केवल एक परिवार, केवल 16 लोग हैं यहां की आबादी, जानें कारण और समस्याएं

Kamal Nath: पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ का बड़ा बयान, MP की जनता को दिए 11 वचन, जानें इन 11 वचनों के बारे में

MP Election 2023, Samajwadi Party, Assembly Election 2023, Sidhi News, MP News, मप्र चुनाव 2023, समाजवादी पार्टी, विधानसभा चुनाव 2023, सीधी न्‍यूज, मप्र न्‍यूज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article