MP Election 2023: विदिशा-नीमच में गरजे राहुल, तोमर के बेटे के वीडियो को लेकर बोला हमला

भोपाल। MP Election 2023: आज राहुल गांधी ने बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले विदिशा और नीमच का दौरा किया। जहां उन्होने आम सभा को संबोधित किया।

MP Election 2023: विदिशा-नीमच में गरजे राहुल, तोमर के बेटे के वीडियो को लेकर बोला हमला

भोपाल। MP Election 2023: आज राहुल गांधी ने बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले विदिशा और नीमच का दौरा किया। जहां उन्होने आम सभा को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने विदिशा में सभा को संबोधित करते कहा कि मैं 100 प्रतिशत कह सकता हूं कि यहां पर कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। आप लिखकर रख लो मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस को 145 से 150 सीट तक देने जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी, लेकिन मोदी, शिवराज, अमित ने मिलकर विधायकों को खरीदा और चुनी सरकार को चोरी करने का काम किया।

भाजपा पर जमकर बरसे राहुल

इधर, कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी उदयपुर से हेलीकॉप्टर से होते हुए मध्यप्रदेश के अंतिम विधानसभा जावद क्षेत्र के डीकेन में पहुँचे। जहाँ पर राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुवे भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।

राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते कहा कि मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार का कैपिटल है। भ्रष्टाचार की राजधानी है हिंदुस्तान।

राहुल ने कहा तोमर जी के बेटे का वीडियो सब ने देखा ही होगा, जनता का पैसा दबाकर चोरी कर रहे हैं। जावद के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा भी कोई काम नहीं है, यहां जो मर्जी और उनकी रेस चल रही है, कौन मजदूर गरीबों से ज्‍यादा पैसा चोरी करेगा।

अरबपतियों हो हुआ नोटबंदी का फायदा

नोटबंदी पर कहा,  ‘’नोटबंदी का फायदा हिंदुस्तान के अरबपतियों को हुआ है। अडानी सब ले गया। मध्यप्रदेश में शर्ट जूते मोबाइल के पीछे मेड इन चाइना लिखा होता है। मध्य प्रदेश नहीं लिखा होता है। हम इसे बदल सकते हैं। हमारा सपना मेड इन चाइना की जगह मेड इन मध्यप्रदेश बनाने का।‘’

वही राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर मध्य प्रदेश में 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बात कही है। साथ ही उन्होने कहा कि किसानों का 2 लाख तक कर्ज भी माफ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 

CG Elections 2023: चुनावी सभा में श्रोताओं का टोटा, नेताजी ने नौनिहालों के बीच दिया भाषण

MP Election 2023: BJP का ‘मतदाता पर्ची वितरण महाअभियान’, CM समेत ये दिग्‍गज वितरण कर रहे पर्चियां

PM Modi Jharkhand Visit: पांच राज्‍यों में चुनाव के बीच आज झारखंड जाएंगे PM मोदी, आदिवासियों को देंगे बड़ी सौगात

Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने का प्रयास जारी, पाइप डालने की प्रक्रिया शुरू

Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट हादसे में घायल कर्मचारी की हालत गंभीर, विस्फोट के चलते झुलस गया था मजदूर

MP Election 2023, Rahul Gandhi Vidisha-Neemuch Vosit, Rahul Gandhi road show, MP Politics

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article