MP Election 2023: प्रियंका की सांवेर जनसभा में छलका 2020 का दर्द, मंत्री सिलावट पर लगाए सौदेबाजी के आरोप

MP Election 2023: एमपी चुनाव नजदीक आते ही सियासी पारा हाई हो गया है। कई दिग्गज नेता इस समय मध्य प्रदेश के दौरे में है।

MP Election 2023: प्रियंका की सांवेर जनसभा में छलका 2020 का दर्द, मंत्री सिलावट पर लगाए सौदेबाजी के आरोप

MP Election 2023: एमपी चुनाव नजदीक आते ही सियासी पारा हाई हो गया है। कई दिग्गज नेता इस समय मध्य प्रदेश के दौरे में है और अपने पार्टी के प्रत्याशियों के लिए जनसभा और रोड शो के जरिए समर्थन जुटा रहे है। इस क्रम में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एमपी दौरे में है।

2020 का छलका दर्द

प्रियंका गांधी ने इंदौर के पास सांवेर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मप्र में कांग्रेस की सरकार बनी लेकिन कुछ नेताओं ने छल से इसे गिरा दिया। उन्होंने खूब सौदेबाजी की और अपना फायदा लेकर सरकार को गिरा दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने देखा कि किस तरह से लोकतंत्र की हत्या हुई और अब इस बार जनता चुनाव में इस अपराध का बदला लेगी।

अन्याय हो तो उससे लड़ना चाहिए- प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी रीना बौरासी सेठिया के समर्थन में बुधवार को यहां पर हुई चुनावी सभा में कहा कि जिस तरह से रामायण में अहिरावण ने चाल चली थी। ठीक वैसा ही मप्र में कांग्रेस के साथ हुआ।

अहिरावण छल से राम जी और लक्ष्मण जी को पाताल लोक ले गया। हनुमान जी ने अहिरावण को परास्त किया और दोनों को वापस लाए। अब जनता को हनुमान बनना है और इस छल का जवाब देना है। इस कथा का यही संदेश है कि जब अन्याय हो तो उससे लड़ना चाहिए। कुरीतियों का प्रतिकार करना चाहिए।

इंदौर में शाम को करेगी रोड शो

सांवेर के बाद प्रियंका खातेगांव (देवास) में सभा और इंदौर में रोड शो भी करेंगी। इंदौर में शाम 5 बजे से विधानसभा एक में उनका रोड शो होगा। इंदौर में प्रियंका का 3 दिन में यह दूसरा दौरा है।

सिलावट पर लगाए सौदेबाजी के आरोप

प्रियंका ने यहां से भाजपा के प्रत्यासी तुलसी सिलावट को घेरते हुए कहा कि जब कोरोना का कहर था, आपके यहां से स्वास्थ्य मंत्री सिलावट बेंगलुरू के रिजोर्ट में आपकी सरकार की सौदेबाजी कर रहे थे। वे सरकार में मिलावट कर रहे थे, अच्छा हुआ दूसरी पार्टी में चले गए। गौरतलब है कि सिलावट ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे।

ये भी पढ़ें:

Poco C65: पोको C65, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 18W फास्ट चार्जिंग और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत बस इतनी

Indore Patna Train: बिहार और यूपी वालों के लिए खुशखबरी, महू और पटना के बीच चलेगी दीपावली स्पेशल ट्रेन

Beauty Tips: घर पर ही कर रहीं हैं अपना ब्राइडल मेकअप, तो ये टिप्स आएंगी काम

Dhanteras 2023 Jhadoo Vastu Tips: धनतेरस पर खरीदी नई झाड़ू का क्या करना चाहिए, क्या कहता है ज्योतिष

CG Election Phase 1 Update: पहले चरण की 10 सीटों पर मतदान खत्म, नक्सल प्रभावित इलाकों में दिखा मतदाताओं का जुनून

MP Election 2023, Sanwer Rally, Madhya Pradesh, Priyanka Gandhi MP visit, Indore Roadshow, MP Assembly Election, एमपी चुनाव 2023, सांवेर रैली, मध्य प्रदेश, प्रियंका गांधी का एमपी दौरा, इंदौर रोड शो, एमपी विधानसभा चुनाव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article