MP Election 2023 Live Updates: मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर वोटिंग शुरू, जबलपुर में EVM मशीन खराब

MP Election 2023 Live Updates: मध्य प्रदेश में आज सभी 230 सीटों पर कुछ ही समय बाद मतदान शुरू हो जाएगा। 64626 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

MP Election 2023 Live Updates: मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर वोटिंग शुरू, जबलपुर में EVM मशीन खराब

भोपाल। MP Voting Live Updates: मध्य प्रदेश में आज सभी 230 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो 6 बजे चलेगा। इसके अलावा नक्सल प्रभावित बैहर, लांजी, परसवाड़ा, बिछिया विधानसभा क्षेत्र के 47 केंद्र, मंडला 8 केंद्र, डिंडोरी के 40 पोलिंग बूथ केंद्रों पर दोपहर 3 बजे तक ही वोटिंग होगी।

जबलपुर में मतदान से पहले EVM मशीन खराब हो चुकी है, सूचना मिलते ही इंजीनियर और पीठासीन अधिकारी मौके पर पहुंचे।

चुनाव आयोग ने प्रदेश में 64626 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए CRPF की 700 कंपनी समेत दो लाख से अधिक पुलिस जवनों को तैयान किया गया है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 में दोनों मुख्य राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस ने प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी 80, आम आदमी पार्टी 69, जेडीयू 5, सीपीआई 9 और सीपीएम 4, बीएसपी 230 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

प्रदेश के 5. 60 करोड़ मतदाना 2,533 उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला कर EVM मशीन में बंद कर देंगे।

इन दिग्गजों की साख दांव पर

बुढ़नी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर-1 से कैलास विजयवर्गीय समेत तीन केंद्रीय मंत्री – नरेंद्र सिंह तोमर प्रह्लाद पटेल और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम शामिल है। वहीं कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

उम्मीदवार और पोलिंग बूथ

कुल उम्मीदवार - 2533

कुल पुरुष उम्मीदवार - 2280

कुल महिला उम्मीदवार - 252

थर्ड जेंडर-1

कुल मतदान केंद्र - 64626

मतदाताओं से जुड़ी अन्‍य जानकारी

प्रदेश में कुल मतदाता- 5 करोड़ 60 लाख 58 हजार 521

कुल पुरुष वोटर- 2 करोड़ 87 लाख 82 हजार 261

कुल महिला वोटर – 2 करोड़ 71 लाख 99 हजार 586

कुल थर्ड जेंडर-1292

ये भी पढ़ें: 

Anti Aging Superfoods: अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड, शरीर में कोलेजन होगा बूस्ट

Eden Gardens: 1996 वर्ल्ड कप के दिल दहला देने वाले दंगों से लेकर रोहित के दोहरे शतक तक, आईए जानें ईडन गार्डंस के अद्भुत इतिहास के बारे में

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातकों के प्रेम संबंध और पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, जानें अपना राशिफल

CG Elections 2023: मतदान से पहले धमतरी में नक्सलियों ने दो बारूदी सुरंगों में किया विस्फोट, जानें पूरी खबर

AUS vs SA: आस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीता मुकाबला, 19 को फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत

MP Election 2023, MP Election 2023 Voting Live Updates, MP Politics, MP Voting Live Updates, MP Assembly Elections 2023, मप्र चुनाव 2023, मप्र चुनाव 2023 वोटिंग लाइव अपडेट, मप्र राजनीति, मप्र वोटिंग लाइव अपडेट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article