MP Election 2023: सागर में खड़गे ने की जनसभा, संत रविदास विवि खोलने का किया ऐलान

मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ने सागर से बुंदेलखंड की धरती पर चुनावी कैंपेन की शुरुआत कर दी है।

Mallikarjun Kharge On Inflation: खरगे ने महंगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना, पढ़ें विस्तार से

सागर| MP Election 2023:  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी बुंदेलखंड में सक्रियता बढ़ा दी है। साथ ही अधिकृत घोषणाओं के पहले ही चुनावी सभाएं शुरू होगई है।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ने सागर से बुंदेलखंड की धरती पर चुनावी कैंपेन की शुरुआत कर दी है।

सागर में खोलेंगे संत रविदास विवि- खड़गे

खड़गे ने कहा कि मप्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही सागर में संत रविदास के नाम पर विश्वविद्यालय खोला जाएगा। उन्होंने मंच से कांग्रेस के 53 साल में मध्यप्रदेश ने जो बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की थीं, उनका भी रिपोर्ट कार्ड दिया।

मप्र में 20 साल से एक ही व्‍यक्‍ति कर रहा शासन- खड़गे

खड़गे ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्‍होनें कहा कि भाजपा हमसे 53 सालों का हिसाब मांग रही है, जिसका मैं हिसाब देता हूं। एक व्यक्ति 20 साल से शासन कर रहा है फिर भी मध्यप्रदेश पिछड़ गया है।

खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदीजी ने कई साल गुजरात में शासन किया और केंद्र में 9 साल हो गए।24 साल तो मोदीजी के हो गए। हमसे 53 साल का हिसाब मांगते हैं, उससे आधा तो 24 साल इनके हो गए।

खड़गे ने विधायक चुराने का लगाया आरोप

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने जो किया वो सबके सामने हैं।बीजेपी हमेशा जनादेश का अपमान करती है।मध्यप्रदेश हम जीते, और कांग्रेस के पास बहुमत था। उन्‍होने बीजेपी पर विधायक चुराने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां अवैध सरकार बनी है।

कांग्रेस के कारण ही आप पीएम बने- खड़गे

खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को गालियां दिए बगैर उनको खाना हजम नहीं होता है। वो कहते हैं कि कांग्रेस ने इतने सालों में किया ही क्‍या है। खड़गे ने कहा कि हमने जो भी कुछ किया, उसकी बदौलत तो आप प्रधानमंत्री बने।

मप्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार- खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि जिस प्रकार कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है, वैसे ही मध्यप्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

खड़गे ने जनता से किए 6 वादे

1. किसानों का कर्ज माफ करेगी कांग्रेस।

2. बिजली बिल किया जाएगा 100 यूनिट तक माफ।

3. महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे।

4. घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा।

5. प्रदेश में जातीय जनगणना कराई जाएगी।

6. सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम की जाएगी लागू।

12 अगस्‍त को पीएम ने किया था सागर का दौरा

12 अगस्‍त को पीएम मोदी ने सागर का दौरा किया था। साथ ही उन्‍होने संत रविदास के मंदिर का भूमिपूजन कर दलित वर्ग को साधने की काशिश की।

बतादें कि सागर के बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास के भव्य मंदिर-विशाल स्मारक का निर्माण किया जा रहा। साथ ही पीएम ने 1582.28 करोड़ की सड़कों का भी शिलान्यास किया था।

ये भी पढ़ें:

MP: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का सागर दौरा आज, कमलनाथ के गढ़ में CM की सेंध, करेंगे हनुमान लोक बनाने की घोषणा

Aaj Ka Mudda: AAP का टेंशन! केजरीवाल ने दी 10 गारंटी, कांग्रेस-बीजेपी पर बढ़ा प्रेशर

PM Modi In Sagar: प्रधानमंत्री मोदी के सागर दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम यहाँ देखें

Aaj Ka Mudda: इनका मैदान, उनका खेल ! बीजेपी-कांग्रेस ने बदला गेम, शाह ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

CG Election 2023: कांग्रेस में टिकट के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन, नंदकुमार साय ने पेश की दावेदारी

MP Election 2023, Congress National President, Mallikarjun Kharge, Kamal Nath, Digvijay Singh, Sagar News, Sant Ravidas University, BJP, MP News,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article