MP Election 2023: Dheeraj Pateria की BJP में वापसी, पार्टी छोड़कर कांग्रेस में हुए थे शामिल

बीजेपी (BJP) को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए धीरज पटेरिया (Dheeraj Pateria) आज बीजेपी में वापसी कर सकते हैं।

MP Election 2023: Dheeraj Pateria की BJP में वापसी, पार्टी छोड़कर कांग्रेस में हुए थे शामिल

भोपाल। BJYM Dheeraj Pateria: विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) के पहले विभिन्न पार्टियों में फेरबदल जारी है। यही कारण है कि बीजेपी (BJP) को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए धीरज पटेरिया आज बीजेपी में वापसी कर सकते हैं।

MP Weather: 13 जिलों में ओलावृष्टि, 10 जिलों में तेज हवाओं का यलो-ऑरेंज अलर्ट

कांग्रेस में शामिल हुए थे शामिल

आपको बता दें धीरज पटेरिया BJYM के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। ता वहीं इन्होंने 2018 में उत्तर जबलपुर से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। तब चुनाव लड़कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया था। जिसके बाद पूर्व मंत्री शरद जैन को हार का सामना करना पड़ा था। उस समय ये बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

बीजेपी की कोशिश

इस साल नवंबर के पहले विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) होने हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस की जोरदार टक्कर हैं, क्योंकि कांग्रस भारत जोड़ो यात्रा के बाद फुल कॉंफीडेंट नजर आ रही है। तो वहीं कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद अब एमपी में भी कर्नाटक फॉमूर्ला पर जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कि कनार्टक में कॉंग्रेस के रणनीतिकार रहे सुनील कानूगोलू सहित 300 लोग एमपी में रणनीति बनाने में लगे हैं।

सिद्धार्थ मलैया ने की थी वापसी

आपको बता दें प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Election 2023)  के पहले भाजपा चुनावी समीकरणों को साधने में लगी है। पूर्व मंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया के बाद आज सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेरिया की पार्टी में वापसी होगी।
जानकारी के अनुसार पटेरिया जबलपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। पार्टी ने शरद जैन पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया था। इसके विरोध में वे निर्दलीय चुनाव लड़े थे। उन्हें 29 हजार 479 वोट मिले और कांग्रेस के विनय सक्सेना 578 मतों से चुनाव जीत गए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article