MP Election 2023: BJP को लगा बड़ा झटका, 35 से अधिक परिवार कांग्रेस में शामिल

मध्‍य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं, तो इसी बीच दलबदल का दौर भी लगातार जारी है।

MP Election 2023: BJP को लगा बड़ा झटका, 35 से अधिक परिवार कांग्रेस में शामिल

इंदौर। MP Election 2023: मध्‍य प्रदेश में चार दिन बाद यानी 17 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं, तो इसी बीच दलबदल का दौर भी लगातार जारी है।

इंदौर के देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में फरकोदा गांव में दीपावली के दिन 35 से ज्यादा परिवारों ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने किया स्‍वागत

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विशाल पटेल ने सभी परिवारों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया।

दीपावली पर्व पर फरकोदा गांव के रहवासियों ने एकाएक सामूहिक रूप से भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थामने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विशाल पटेल को बुलावा भेजा और वे अलसुबह ही ग्रामीणों के बीच पहुंचे।

देपालपुर क्षेत्र में इन दिनों भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने के लिए होड़ मची है। इसी तारतम्य में कांग्रेस प्रत्याशी भी बड़े खुश है, क्योंकि देपालपुर विधान सभा मे पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है।

त्रिकोणीय मुकाबले से बदल सकती है तस्‍वीर

वही देपालपुर विधान सभा मे एकाध बार रिपीट विधायक हुए हैं, वहीं एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा विधायक चुने जाते है।

लेकिन इस बार त्रिकोणीय मुकाबले में स्थिति भिन्न है और इसी के चलते कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक विशाल पटेल दोबारा रिपीट होने को बड़े आतुर है, क्योंकि त्रिकोणीय मुकाबले में स्थिति काफी बदली हुई है।

ये भी पढ़ें: 

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलने के योग हैं, जटिल कार्य सफल होंगे, जानें अपना राशिफल

Govardhan Puja 2023: आखिर वीरेंद्र ठाकुर ने सीएम भूपेश को क्यों मारे सोंटे!

Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद फिर जहरीली हुई हवा, दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण, इन इलाकों में AQI 900 के पार

Govardhan Puja 2023: कब है अन्नकूट (गोवर्धन) पूजा, आज या कल, यहां जानें सही तिथि

World Kindness Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्व दयालुता दिवस, जानें थीम और इसके पीछे का इतिहास

MP Election 2023, Depalpur, Indore New, MP Politics

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article