MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी के नाम गिरफ्तारी वारंट जारी, इमरती देवी पर नामांकन में जानकारी छुपाने का आरोप

सुमावली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह की मुश्‍किलें बड़ सकती हैं। अजब सिंह कि खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी के नाम गिरफ्तारी वारंट जारी, इमरती देवी पर नामांकन में जानकारी छुपाने का आरोप

मुरैना। MP Election 2023: जिले की सुमावली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह की मुश्‍किलें बड़ सकती हैं। अजब सिंह कि खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

इस ममले जारी हुआ वारंट

अजब सिंह ने नाम यह वारंट चेक बाउंस और जालसाजी के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी देशना जैन की अदालत ने जारी किया है। अजब सिंह को 8 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाया गया है।

इस मामले में प्रकरण के फरियादी ने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षेत्र में प्रचार करते घूम रहे आरोपी कुशवाह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए।

फरियादी ने की गिरफ्तारी की मांग

वहीं फरियादी ने निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखा है। जिसमें उसने गिरफ्तारी की मांग की है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज नाम वापसी का आखिरी दिन है। ऐसे में अजब सिंह कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी पर अपराध छुपाने का आरोप

डबरा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ अपराध छुपाए के आरोप में निर्वाचन आयोग को शिकायत की गई।

इमरती देवी पर 7 मामले दर्ज

शिकायतकर्ता संकेत साहू का आरोप है कि इमरती देवी ने अपने नामांकन पत्र में अपराध वाले कॉलम में कोई अपराध स्‍वीकार नहीं किया है, जबकि उनके खिलाफ 7 आपराधिक मामले दर्ज है।

6 मामले डबरा थाने में और एक पिछोर थाने में दर्ज है। जिसे उन्‍होने जनबूझकर छुपाया है।

ये भी पढ़ें: 

Today History: आज ही के दिन हुआ था हिंदी सिनेमा के ‘बादशाह’ शाहरूख खान का जन्म, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Janna Jaruri Hai: जानिए भारतीय रेल में क्यों होते हैं अलग-अलग रंग के कोच

IND vs SL: ‘बल्लेबाजी का भरपूर आनंद ले रहा हूं’ रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी को पर दिए बड़े स्टेटमेंट

Dunki Teaser Out: किंग खान के बर्थडे पर रिलीज हुआ फिल्म डंकी का टीजर, बॉक्स ऑफिस पर दिखी झलक

Bihar Police SI Recruitment: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर चल रही है बंपर भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन

MP Election 2023, Arrest warrant for Congress candidate Ajab Singh Kushwaha, Imarti Devi, MP Politics Morena News

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article