MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी MP Election 2023 Aam Aadmi Party will contest assembly elections on 230 seats in Madhya Pradesh vkj

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

भोपाल : मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में AAP 230 सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जल्द ही राजधानी भोपाल में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर चुनाव का शंखनाद करेंगे। इस बात की जानकारी राज्य सभा सांसद संदीप पाठक ने दी है।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक लगातार मध्यप्रदेश दौरे पर है। ग्वालियर सतना जबलपुर में कार्यकर्ता संवाद के बाद उन्होंने भोपाल संभाग के कार्यकर्ताओं से किया। संवाद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल।

सांसद डॉ संदीप पाठक ने प्रेस वार्ता में कहा राजनीति दो तरह की रह गई है एक अच्छी और एक बुरी, अब मध्यप्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है और तीसरा विकल्प तलाश रही है विधायकों का बाजार बना हुआ कांग्रेस बिक रही है और भाजपा ख़रीद रही है इन दोनों ही पार्टी को जनता से कोई मतलब नही है।

डॉ संदीप पाठक ने कहा मध्यप्रदेश की जनता ने कांग्रेस और भाजपा को काम करनेका भरपूर मौका दिया ये दोनों ही पार्टी ये नही कह सकती कि इनको मौका नही मिला प्रदेश की दो दलिये लूट की व्यवस्था से जनता बेहद परेशान है हमे पूरा विश्वास है प्रदेश की जनता काम की राजनीति को अपनायेगी अरविंद केजरीवाल मॉडल पर मोहर लगाएगी मध्यप्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी पर करेंगे ऐतेहासिक बदलाव आम आदमी पार्टी की लड़ाई केवल विकास की भ्र्ष्टाचार मुक्त देश बनाने की है व्यवस्था परिवर्त्तन की है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article