विश्व विरासत दिवस: दुनिया में MP की धाक, 6 धरोहर यूनेस्को की लिस्ट में शामिल, जानें आखिर क्यों खास हैं ये धरोहर

World Heritage Day: दुनिया में MP की धाक, 6 धरोहर यूनेस्को की लिस्ट में शामिल, जानें आखिर क्यों खास हैं ये धरोहर

विश्व विरासत दिवस: दुनिया में MP की धाक, 6 धरोहर यूनेस्को की लिस्ट में शामिल, जानें आखिर क्यों खास हैं ये धरोहर

   हाइलाइट्स

  • 15वीं सदी में बनाया गया गुजरी महल
  • किनारे मोती महल आकर्षण का केंद्र
  • विश्‍व की सूची में शामिल 6 धरोहर

World Heritage Day: दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला मध्य प्रदेश अपनी वैश्विक धरोहरों की वजह से भी विश्वभर में जाना जाता है। MP में ऐसी अद्भुत धरोहरें हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

यही वजह है कि दुनियाभर (World Heritage Day) से लोग यहां आते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे प्रदेश की उन 6 विश्व विरासत (World Heritage Day) जगहों के बारे में जिनकी वजह से मध्यप्रदेश को दुनिया में एक अलग पहचान मिली है। चलिए जानते हैं.....

   MP में ये वैश्विक धरोहर स्थल है फैमस

   ग्वालियर का किला

World Heritage Day-Gwalior

ग्वालियर शहर के गोप पर्वत पर स्थित किला (World Heritage Day) बड़ा ही फैमस है। इसका निर्माण 9 वीं सदी में राजा मान सिंह तोमर ने कराया था।

यह किला आज भी अपनी खूबसूरती और स्थापत्य कला से आकर्षित करता है। 15 वीं सदी में बनाया गया गुजरी महल राजा मानसिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की कहानी बताता है।

   भोजेश्वर महादेव मंदिर

World Heritage Day-Bhojpur

भोपाल से सटे और रायसेन जिले के भोजपुर (World Heritage Day) में भोजेश्वर महादेव मंदिर का विशालकाय शिवलिंग वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। एक ही पत्‍थर से बने शिवलिंग की वजह से दुनिया भर में प्रसिध्द है। इसका निर्माण परमार राजा भोज द्वारा 1010 ईसवी में करवाया था।

   धमनार का ऐतिहासिक समूह

World Heritage Day-Mandsaur

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित धर्मनार गांव में पत्थरों को काटकर बनाई गई कई गुफाएं (World Heritage Day) और इनमें बनाए गए घर के साथ उकेरी गई मूर्तियां 7 वीं सदी के प्रमाणों को उजागर करती हैं।

   चंबल घाटी की रॉक कला

Rock Art of Chambal

मध्यप्रदेश में मौजूद रॉक कलाएं बड़ी ही फेमस हैं। यहां प्राकृतिक चट्टानों पर रॉक कलाएं (World Heritage Day) पाई गई हैं, जो पुरातत्व में रूचि रखने वाले पर्यटकों को खूब लुभाती हैं।

   खूनी भंडारा, बुरहानपुर

Khooni Bhandara, Burhanpur

करीबन 407 साल पहले बने बुरहानपुर में खूनी या कुंडी भंडारा अपने तरह का अनोखा वॉटर सिस्टम (World Heritage Day) है। इसे पानी सप्लाई के लिए बनाया गया था, जो आज भी लोगों को लिए उपयोगी बना हुआ है।

इसका निर्माण 1615 में अब्दुर्रहीम खानखाना ने करवाया था। इसके 108 कुंडों में आज भी हमेशा पानी का बहाव रहता है।

   राम नगर, मंडला

Ram Nagar, Mandla

एक समय था जब मंडला जिले का रामनगर गोंड राजाओं का गढ़ (World Heritage Day) हुआ करता था। सन् 1667 में गोंड राजा हृदय शाह ने नर्मदा नदी के किनारे मोती महल का निर्माण करवाया था। इसे लेकर ऐसी किवदंती है कि इसका निर्माण ढाई दिन में कराया गया था।

   मध्यप्रदेश में दो साल में 60% पर्यटक बढ़े

पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, मध्यप्रदेश आने वाले पर्यटकों (World Heritage Day) की संख्या पिछले 2 सालों में करीब 60% फीसदी बढ़ी है। MP के विश्व विरासत स्थलों को खूब तबज्जो दी जा रही है।

   यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में जगह कब मिली?

यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा 14 मार्च 2024 को भारत की अस्थायी सूची में मध्यप्रदेश की छह धरोहरों (World Heritage Day) को सम्मिलित किया गया है।

ग्वालियर किला

धमनार का ऐतिहासिक समूह

भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर

चंबल घाटी के रॉक कला स्थल

खूनी भंडारा

बुरहानपुर और रामनगर

मंडला का गोंड स्मारक

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article